UGC NET June 2026: अब इस तारीख तक करें यूजीसी नेट जून के लिए आवेदन, अभ्यर्थियों की मांग पर एनटीए ने लिया फैसला

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट के जून 2026 सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थियों की मांग पर एनटीए ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए उम्मीदवार अब 23 मई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड May 21, 2026 पर 12:43 PM
Story continues below Advertisement
उम्मीदवार अब 23 मई, 2026 सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। एनटीए के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवार अब 23 मई, 2026 सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इससे पहले, ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मई, 2026 थी।

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुल्क भी 23 मई, 2026 रात 11:50 बजे तक दी जा सकती है। इस बीच, यूजीसी नेट जून 2026 के आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 25 मई से 27 मई, 2026 तक खुली रहेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

एनटीए ने पूरी की परीक्षार्थियों की मांग

यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 को रात 11:50 बजे तक थी। लेकिन अंतिम समय में वेबसाइट पर बढ़ते ट्रैफिक, तकनीकी दिक्कतों और देश भर के छात्रों के साथ विभिन्न छात्र संगठनों से मिले अनुरोध पर विचार करते हुए एनटीए ने यह बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी को बड़ी संख्या में ऐसे अनुरोध मिले थे, जिनमें उम्मीदवारों ने फॉर्म भरने और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की थी।

संशोधित तारीखें और निर्देश

रजिस्ट्रेशन शुरू : 29 अप्रैल 2026


आवेदन की अंतिम तिथि : 23 मई 2026

फीस भुगतान की अंतिम तिथि : 23 मई 2026

करेक्शन विंडो (सुधार का मौका): 25 मई से 27 मई 2026

एग्जाम सिटी स्लिप तिथि : 10 जून 2026

एडमिड कार्ड तिथि : 15 जून 2026

परीक्षा की तिथि : 22 जून से 30 जून 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय में होने वाली टेक्निकल दिक्कतों से बचने के लिए डेडलाइन से पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लें।

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • UGC NET जून 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • बेसिक डिटेल्स का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म ध्यान से भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटोग्राफ्स अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन पे करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और आगे इस्तेमाल के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

एनटीए ने कैंडिडेट्स को परीक्षा से जुड़े ताजा अपडेट्स और घोषणाओं के लिए नियमित आधिकारिक वेबसाइट देखने की भी सलाह दी है।

NEET UG Re-Examination 2026: नीट यूजी परीक्षा फीस रीफंड की प्रक्रिया आज से शुरू होगी, अपनी व्यवस्था में बदलाव की तैयारी में एनटीए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।