UGC NET June 2026 Re-Exam: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जून 2026 सत्र की परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। 87 विषयों के लिए यह परीक्षा 22 से 30 जून और 5 जुलाई को आयोजित की गई थी। एनटीए 84 विषयों का रिजल्ट जारी कर चुका है। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों का रिजल्ट 9 और 10 सितंबर को री-एग्जाम के बाद जारी किया जाएगा। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। यूजीसी-नेट जून 2026 पुन:परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक यूजीसी नेट वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए अपना अलॉटेड एग्जामिनेशन सिटी चेक कर सकते हैं।
यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम डेट्स
एनटीए के ताजा नोटिस के मुताबिक, तीन प्रभावित विषयों के लिए यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम देश में अलग-अलग जगहों पर कंडक्ट किया जाएगा। एग्जाम का शेड्यूल इस तरह है :
9 सितंबर, 2026: एनटीए शेड्यूल के हिसाब से सब्जेक्ट्स के लिए री-एग्जाम
10 सितंबर, 2026: बाकी शेड्यूल सब्जेक्ट्स के लिए री-एग्जाम
बता दें, अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के प्रश्नपत्रों पर जताई गई चिंता को देखते हुए एनटीए ने री-एग्जाम कराने का फैसला किया है। एजेंसी के इस फैसले के बाद तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है ओर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर ने के साथ ही सिटी स्लिप भी जारी कर दी गई है।
एडमिट कार्ड नहीं है सिटी स्लिप
कैंडिडेट्स को ध्यान से ध्यान देना चाहिए कि एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप यूजीसी नेट एडमिट कार्ड नहीं है। सिटी स्लिप परीक्षार्थियों को उस शहर के बारे में पहले से जानकारी देने के लिए जारी की जाती है जिसमें उनका एग्जाम सेंटर होगा। इससे कैंडिडेट्स, खासकर दूसरे शहर से यात्रा करने वाले, अपनी यात्रा का इंतजाम पहले से कर सकते हैं। स्लिप में परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं दिया जाता। एग्जामिनेशन सेंटर का नाम, पूरा पता और दूसरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएंगी। एनटीए ने कहा है कि एडमिट कार्ड बाद में, आमतौर पर एग्जाम से कुछ दिन पहले अलग से जारी किए जाएंगे। इसलिए, कैंडिडेट्स को सिटी स्लिप को एग्जाम हॉल में एंट्री की परमिशन नहीं समझना चाहिए।
यूजी नेट जून 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप: डाउनलोड करने के स्टेप्स
कैंडिडेट्स यूजीसी नेट जून सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप से जुड़ी पूरी जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर बने रहें।