Get App

UGC NET June 2026 Re-Exam: एनटीए ने जारी की सिटी स्लिप, 9 और 10 सितंबर को होगा अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का री-एग्जाम

UGC NET June 2026 Re-Exam: परीक्षा एजेंसी एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 पुन:परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। यह परीक्षा 9 और 10 सितंबर को अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी स्लिप देख सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2026 पर 11:07 AM
UGC NET June 2026 Re-Exam: एनटीए ने जारी की सिटी स्लिप, 9 और 10 सितंबर को होगा अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का री-एग्जाम
उम्मीदवार आधिकारिक यूजीसी नेट वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर एग्जामिनेशन सिटी चेक कर सकते हैं।

UGC NET June 2026 Re-Exam: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जून 2026 सत्र की परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। 87 विषयों के लिए यह परीक्षा 22 से 30 जून और 5 जुलाई को आयोजित की गई थी। एनटीए 84 विषयों का रिजल्ट जारी कर चुका है। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों का रिजल्ट 9 और 10 सितंबर को री-एग्जाम के बाद जारी किया जाएगा। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। यूजीसी-नेट जून 2026 पुन:परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक यूजीसी नेट वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए अपना अलॉटेड एग्जामिनेशन सिटी चेक कर सकते हैं।

यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम डेट्स

एनटीए के ताजा नोटिस के मुताबिक, तीन प्रभावित विषयों के लिए यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम देश में अलग-अलग जगहों पर कंडक्ट किया जाएगा। एग्जाम का शेड्यूल इस तरह है :

9 सितंबर, 2026: एनटीए शेड्यूल के हिसाब से सब्जेक्ट्स के लिए री-एग्जाम

10 सितंबर, 2026: बाकी शेड्यूल सब्जेक्ट्स के लिए री-एग्जाम

कवर किए गए विषय : इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी

बता दें, अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के प्रश्नपत्रों पर जताई गई चिंता को देखते हुए एनटीए ने री-एग्जाम कराने का फैसला किया है। एजेंसी के इस फैसले के बाद तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है ओर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर ने के साथ ही सिटी स्लिप भी जारी कर दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें