UGC NET June 2026 re-exam: तकनीकी दिक्कत की वजह से रद्द हुआ एग्जाम 5 जुलाई को होगा, जानें किन उम्मीदवारों को मिलेगी सुविधा

UGC NET June 2026 re-exam: एनटीए ने तकनीकी दिक्कत की वजह से रद्द हुई यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 5 जुलाई को री-एग्जाम लेने का फैसला किया है। एजेंसी ने आधिकारिक नोटिस के जरिए ये जानकारी दी है। उसके इस कदम से उन उम्मीदवारों को राहत मिलेगी, जो ये परीक्षा देने से चूक गए थे

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 1:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
री-एग्जामिनेशन 5 जुलाई, 2026 को दोपहर 3:00 बजे जालंधर के उसी एग्जामिनेशन सेंटर पर होगा।

UGC NET June 2026 re-exam: जालंधर के सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस परीक्षा केंद्र में 22 जून 2026 को यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस संस्थान में शिफ्ट I के दौरान तकनीकी दिक्कतों की वजह से यहां परीक्षा रद्द कर दी गई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने प्रभावित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। री-एग्जामिनेशन 5 जुलाई, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तय किया गया है। यह जालंधर के उसी एग्जामिनेशन सेंटर पर होगा जहां दिक्कत हुई थी।

एनटीए के इस फैसले से प्रभावित परीक्षार्थियों के उस वर्ग को राहत मिलेगी, जो शिफ्ट I के दौरान परीक्षा नहीं दे पाए थे। एनटीए द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस में, एजेंसी ने कहा कि इस दिक्कत की रिपोर्ट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने की थी, जिसे एग्जाम कराने के लिए अधीकृत किया गया था। एजेंसी ने साफ किया कि यह परेशानी सिर्फ प्रभावित केंद्र के उन परीक्षार्थियों तक ही सीमित थी, जो मौजूद होने के बावजूद टेक्निकल दिक्कतों की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए या उसे पूरा नहीं कर पाए।

शिफ्ट I से प्रभावित कैंडिडेट्स के लिए दोबारा एग्जाम कराने की घोषणा

नोटिस के मुताबिक, सिर्फ वही कैंडिडेट्स दोबारा टेस्ट के लिए पात्र होंगे जो सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस एग्जामिनेशन सेंटर, जालंधर में मौजूद थे, और परीक्षा नहीं दे पाए या उसे पूरा नहीं कर पाए। एनटीए ने उम्मीदवारों को हुई परेशानी पर अफसोस जताया और प्रभावित कैंडिडेट्स को परीक्षा देने का एक और मौका देने की पुष्टि की।

पूरे देश में रद्द नहीं हुई परीक्षा : एनटीए

एजेंसी ने साफ किया है कि यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा पूरे देश में रद्द नहीं की गई है। तकनीकी दिक्कत सिर्फ जालंधर परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट की गई थी, और री-एग्जामिनेशन का फैसला सिर्फ उस जगह के शिफ्ट I के प्रभावित कैंडिडेट्स पर लागू होता है। एनटीए ने कहा कि यह कदम उन उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा पूरी करने का मौका देने के लिए उठाया जा रहा है, जो अपने कंट्रोल से बाहर के कारणों की वजह से टेस्ट पूरा नहीं कर पाए।


प्रभावित परीक्षार्थियों के लिए जारी होंगे संशोधित एडमिट कार्ड

एनटीए ने बताया है कि री-एग्जामिनेशन के बारे में और जानकारी संशोधित प्रवेश पत्र के जरिए दी जाएगी। इन एडमिट कार्ड में एग्जाम शेड्यूल, रिपोर्टिंग टाइम और एलिजिबल कैंडिडेट्स के लिए दूसरे इंस्ट्रक्शन से जुड़ी जानकारी होगी। जिन उम्मीदवारों पर इस रुकावट का असर पड़ा है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे बदले हुए एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी दूसरी घोषणाओं के अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

ICAI CA Inter Result 2026 OUT: सीए इंटर का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, शार्दुल शेखर विचारे बने इस साल के टॉपर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।