UK Board Exam 2026 Timetable: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया डेटशीट के अनुसार, उत्तराखंड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 23 फरवरी 2026 सेशुरू होगा और उत्तराखंड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 21 फरवरी 2026 सेकिया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का समापन 23 मार्च 2026 को होगा। विस्तृत, विषय-वार डेट शीट पीडीएफ फॉर्मेट में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध है।
10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मुख्य परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
बोर्ड ने छात्रों की थ्योरी परीक्षा के कार्यक्रम के साथ प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तारीखें भी कन्फर्म कर दी हैं। दोनों 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं संबंधित स्कूलों और निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी।