UK Board Result 12th Topper List 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 12वीं कक्षा में 500 में से 490 अंक प्राप्त कर गीतिका पंत ने इतिहास रच दिया है। गीतिका और सुशीला ने 98.00% अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप किया है। यूके बोर्ड का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे पहले आधिकारिक वेबसाइब ubse.uk.gov.in पर जारी किया था। इसके बाद 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूके बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी किया है। परीक्षा देने वाले छात्र रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट खुद चेक कर सकते हैं या अपने स्कूल जाकर परिणाम देख सकते हैं।
