UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार कल शाम 4 बजे पूरा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) शैक्षिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड अधिकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की औपचारिक घोषणा करेंगे, जिसमें टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे। इसके बाद छात्र आधिकारिक पोर्टल पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। छात्र यहां लॉगइन कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे और अस्थायी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
52 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए राहत की खबर
हर साल की तरह इस बार भी लगभग 52 लाख छात्र यूपी बोर्ड के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा के बाद से ही छात्रों और अभिभावकों का रिजल्ट को लेकर इंतजार शुरू हो गया था। इनकी उत्सुकता को बोर्ड ने आज एक समयसीमा दे दी है।
आधिकारिक पोर्टल जहां दिखेगा रिजल्ट
रोल नंबर से कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका इस प्रकार है:
आधिकारिक पोर्टल पर ही देखें रिजल्ट
छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने की जल्दबाजी में किसी गलत जगह अपनी जानकारी साझा न कर बैठें। बोर्ड द्वारा बताए गए आधिकारिक पोर्टल पर ही अपना रिजल्ट चेक करें। मिलते-जुलते नाम वाले, भ्रामक या फर्जी लिंक से दूर रहें।