UP Board 10th-12th Result 2026: रोल नंबर-एडमिट कार्ड रखें तैयार, जल्द जारी होने वाले हैं यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर के रिजल्ट

UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। बोर्ड अब किसी भी दिन रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के लिए वे अपने एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखें

अपडेटेड Apr 18, 2026 पर 9:49 AM
Story continues below Advertisement
यूपी बोर्ड बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 4 अप्रैल तक पूरा कर लिया है।

UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए अब दिन काटने मुश्किल हो रहे हैं। छात्र रिजल्ट के लिए हर छोटी-बड़ी खबरों पर नजर लगाए बैठे हैं। रिजल्ट को लेकर आ रही ताजा अपडेट में कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को जारी कर सकता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अप्रैल के तीसरे हफ्ते में आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी करेगा। यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 4 अप्रैल तक पूरा कर लिया है। इसके बाद अब वेबसाइट पर रिजल्ट का डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड अप्रैल के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट की घोषणा कर सकता हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स की लिस्ट और पासिंग परसेंटेज जारी करेंगे।

कर लें रिजल्ट देखने की तैयारी

इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के लिए जरूरी अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही वे अपने नंबर देख पाएं। बता दें, इस साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। जबकि 12वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक आयोजित किए गए थे। इसमें लगभग 52 लाख से अधिक छात्रों ने शिरकत की थी।

इन 4 तरीकों से देख सकेंगे रिजल्ट


यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in के अलावा results.upmsp.edu.in और upresults.upmsp.edu.in पर भी उपलब्ध होगा। साथ ही, छात्र DigiLocker (results.digilocker.gov.in) और UMANG ऐप के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर सकेंगे। 10वीं, 12वीं के छात्र ऑफलाइन रिजल्ट देखने के लिए SMS का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने का तरीका

यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर 'UP Board Class 10th Result' या 'UP Board Class 12th Result' के लिंक पर क्लिक करें।

अपना 7 या 10 मार्क्स का रोल नंबर और स्कूल कोड फिल करें।

कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। इसे भविष्य के लिए PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।

SMS के जरिए देखें रिजल्ट

इंटरनेट न होने की स्थिति में आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं:

10वीं के लिए: UP10 <Roll Number> लिखें और 56263 पर भेजें।

12वीं के लिए: UP12 <Roll Number> लिखें और 56263 पर भेजें।

JEE Main Result 2026: क्या जल्दी आने वाला है जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट? यहां जानिए एनटीए के कौन सी तारीख की है तय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।