UP Board 10th-12th Result 2026: वेबसाइट हो जाए क्रैश तो कैसे चलेगा रिजल्ट का पता, जानें बिना इंटरनेट के एसएमएस से रिजल्ट देखने का ये आसान तरीका

UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट कल आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट के दिन भारी ट्रैफिक से वेबसाइट अक्सर क्रैश हो जाती है। इसलिए छात्रों को असुविधा से बचाने के लिए यूपी बोर्ड का रिजल्ट एसएमएस से भी देखा जा सकेगा

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 7:28 PM
Story continues below Advertisement
यूपी बोर्ड के पहले से निर्धारित आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट का लिंक लाइव हो जाएगा।

UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड से इस साल 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 52 लाख छात्रों के लिए बहुत बड़ा दिन होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) शैक्षिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके छात्रों का रिजल्ट 23 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे जारी करेगा। यूपी बोर्ड का रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। इसके बाद यूपी बोर्ड के पहले से निर्धारित आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट का लिंक लाइव हो जाएगा।

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम 2026 जारी होने के बाद पोर्टल पर अचानक ट्रैफिक बढ़ेगा, जिससे वह क्रैश भी हो सकता है। ऐसे हालात में छात्रों को होने वाली असुविधा से बोर्ड पूरी तरह परिचित है। इसके लिए बोर्ड न सिर्फ तीन पोर्टल पर रिजल्ट जारी करेगा, बल्कि कुछ अन्य स्रोतों से भी रिजल्ट प्राप्त करने की सुविधा देगा। इसमें डिजीलॉकर, उमंग एप खासतौर से शामिल हैं। हालांकि, इतने व्यवस्थित इंतजाम के बावजूद कई बार इंटरनेट की कनेक्टिविटी छात्रों के रास्ते का रोड़ा बन जाती है। इससे निपटने के लिए भी यूपी बोर्ड ने व्यवस्था की है। इंटरनेट की कनेक्टिविटी न होने या बिना इंटरनेट के भी छात्र अपना रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे।

SMS से जानें रिजल्ट

जिन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या है, वहां छात्र मोबाइल से मैसेज भेजकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक निर्धारित फॉर्मेट में अपना रोल नंबर बोर्ड द्वारा दिए गए नंबर पर भेजना होगा। इसके यहां स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस दिया जा रहा है, जिससे आप इंटरनेट के बिना कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

SMS से रिजल्ट देखने का आसान तरीका


  • अपने मोबाइल का 'Message' ऐप खोलें।
  • अगर आप 10वीं (High School) के छात्र हैं, तो टाइप करें: UP10 <Space> Roll Number
  • अगर आप 12वीं (Intermediate) के छात्र हैं, तो टाइप करें: UP12 <Space> Roll Number
  • उदाहरण के लिए : अगर आपका रोल नंबर 1234567 है, तो लिखें- UP10 1234567
  • अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।

मैसेज भेजने के कुछ ही देर बाद आपके उसी नंबर पर एक SMS आएगा, जिसमें आपका नाम, रोल नंबर और हर सब्जेक्ट के मार्क्स के साथ आपका फाइनल रिजल्ट (Pass/Fail) लिखा होगा।

लेकिन ये गलती करने से बचें

मैसेज भेजने से पहले अपना रोल नंबर एक बार एडमिट कार्ड से जरूर मिला लें।

रिजल्ट के वक्त करोड़ों छात्र एक साथ मैसेज करते हैं, इसलिए कभी-कभी जवाब आने में 2-4 मिनट की देरी हो सकती है।

ध्यान रखें कि SMS पर मिला रिजल्ट केवल तुरंत जानकारी के लिए है। अपनी ओरिजिनल मार्कशीट आपको स्कूल से ही मिलेगी या आप वेबसाइट से प्रोविजनल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board 10th-12th Result 2026: कल आने वाला है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानें छात्र रोल नंबर से अपना रिजल्ट कैसे देख सकेंगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।