उत्तर प्रदेश बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इसबीच कई जगह खबरें चलने लगी कि आज (15 अप्रैल 2025) को 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे। इस बीच उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने रिपोर्ट का खंडन जारी कर दिया है। बोर्ड ने साफ तौर पर कह दिया है कि आज 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी नहीं किए जाएंगे। बोर्ड ने कहा है कि फर्जी खबरें चलाई जा रही है। इन फर्जी खबरों में दावा किया गा था कि बोर्ड दोपहर 2 बजे नतीजे घोषित कर देगा।
UPMSP ने साफ तौर पर कहा है कि बोर्ड परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upmspresults.nic.in पर जारी करेगा। लिहाजा भ्रामक खबरों से दूर रहें।
20 अप्रैल के बाद नतीजे हो सकते हैं घोषित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSP की ओर से UP Board 10th 12th Result 2025 एक साथ 20 अप्रैल के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड की ओर से छात्रों का रिजल्ट फाइनलाइज किया जा रहा है। नतीजे तैयार होते ही दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जायेगा। इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम में 51.37 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो गईं थीं और ये परीक्षाएं 12 मार्च 2025 को खत्म हो गईं थी। 17 मार्च से कॉपियों को जांचने का काम शुरू हो गया था। बोर्ड ने बताया है कि कॉपियां जांचने का काम पूरा कर लिया गया है। इस साल राज्य में 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
1 - सबसे पहले UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
2 - होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
3 - यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
4 - रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
5 - नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।