UP Board exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षा में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस समय प्रैक्टिकल परीक्षा में व्यस्त चल रहे छात्रों को अब अपने एडमिट कार्ड के जारी होने का इंतजार है। एडमिट कार्ड एक बहुत जरूरी डॉक्युमेंट है, जिसे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जारी करता है। छात्रों को सभी बोर्ड परीक्षाओं में इसे अपने साथ परीक्षा केंद्र लेकर जाना होता है। इसके बिना उन्हें परीक्षा में प्रवेश की इजाजत नहीं मिलती।
प्रवेश पत्र में होती हैं ये जरूरी जानकारियां
बोर्ड परीक्षा के छात्रों को परिषद से जो एडमिट कार्ड जारी किया जाता है, उसमें छात्र से संबंधित बहुत अहम जानकारियां होती हैं। इसमें छात्र की कक्षा, परीक्षा वर्ष, विषय, समय, तारीख, परीक्षा केंद्र का नाम-पता, स्कूल के बारे में डीटेल होती है। इसके अलावा इसमें नाम, पता, माता/पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ जैसी उसकी निजी जानकारी होती है। इसे छात्रों को बहुत ध्यान से चेक करना चाहिए। इनमें कोई गलती हो तो, उसे तुरंत सही कराने के लिए प्रयाय करने चाहिए।
क्यों जरूरी है प्रवेश पत्र में सही जानकारी?
यह बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें दर्ज जानकारी के आधार पर ही छात्र की मार्कशीट में जानकारी ली जाती है। नाम की स्पेलिंग आदि में गलती को आपने मामूली मानकर अगर छोड़ दिया, तो इसका भविष्य में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
यूपीएमएसपी जल्द ही हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करनेवाला है। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एडमिट कार्ड परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 मार्च 2026 तक समाप्त होंगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी मार्च के दूसरे सप्ताह में खत्म होंगी।
परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा।
पहली शिफ्ट : सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक।
दूसरी शिफ्ट : दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक।
प्रवेश पत्र के साथ ये भी लेकर जाएं परीक्षा केंद्र
यूपी बोर्ड ने इस बार भी नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक अतिरिक्त फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड) ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना सुरक्षित रहेगा।
स्कूल से मिलेगा प्रवेश पत्र
यूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए स्कूल से संपर्क करना होगा। आमतौर पर, बोर्ड स्कूलों के लॉगिन पोर्टल पर एडमिट कार्ड भेजता है। स्कूल के प्रधानाचार्य इन्हें डाउनलोड कर, हस्ताक्षर और मुहर लगाकर छात्रों को वितरित करते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में बोर्ड छात्रों को व्यक्तिगत डाउनलोड की अनुमति देता है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना 'रोल नंबर' और 'जन्मतिथि' दर्ज करके इसे प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करें।
एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर चेक करें