UP Board Exam 2026: इस साल बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में किए गए हैं ये बदलाव, हर पेज पर लिखना होगा रोल नंबर और रंगीन होगा पहला पेज

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड के 100 साल के इतिहास में पहली बार बोर्ड की आंसरशीट के लिए कई चरणों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस साल बोर्ड परीक्षाओं में कई बदलाव छात्रों को दिखाई देंगे। कई सारे बदलाव तो बोर्ड की आंसरशीट को लेकर इस बार से जोड़े जा रहे हैं। आइए जानें

अपडेटेड Feb 07, 2026 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
बोर्ड की आंसरशीट के हर पेज पर छात्र का रोल नंबर लिखने और कॉपी का नंबर लिखा जाएगा।

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के एग्जाम 18 फरवरी से शुरू होंगे। इस बार परीक्षा में छात्रों को कई बदलाव देखने को मिलेंगे। पिछले कई वर्षों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह से नकल मुक्त बनाने के लिए कई सख्त बदलाव किए हैं। इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में भी कई बदलाव छात्रों को दिखाई देंगे। कई सारे बदलाव तो यूपी बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट को लेकर इस बार से जोड़े जा रहे हैं। इसमें रंगीन आंसरशीट से लेकर उसके हर पेज पर रोल नंबर लिखने तक विभिन्न परिवर्तन शामिल हैं।

आंसर शीट के हर पेज पर लिखना होगा रोल नंबर

परीक्षा के दौरान कॉपी के पेज की हेराफेरी से बचने के लिए बोर्ड की आंसरशीट के हर पेज पर छात्र का रोल नंबर लिखने और कॉपी का नंबर लिखा जाएगा। यूपीएमएसपी के अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि छात्रों को इस बार से बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट के हर पेज पर अपना रोल नंबर और कॉपी का नंबर लिखना होगा। उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि इस आदेश हो पूरा करने की जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षकों की होगी। बता दें, पिछले साल तक छात्र आंसरशीट के लास्ट पेज पर ही अपना रोल नंबर लिखते थे।

नकल रोकने को जोड़े नया सुरक्षा फीचर

यूपी बोर्ड के 100 साल के इतिहास में पहली बार बोर्ड की आंसरशीट के लिए कई चरणों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


  • छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं लैंडस्केप फॉर्मेट में नहीं पोर्ट्रेट फॉर्मेट में होंगी।
  • बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट का पहला पेज रंगीन होगा। इंटरमीडिएट की 24 पेज वाली 'A' आंसर शीट का पहला पेज मैजेंटा रंग का, जबकि 12 पेज की 'B' आंसर शीट के पहले पेज का रंग हरा होगा। इसी तरह हाईस्कूल की 18 पेज की 'A' आंसर शीट का पहला पेज भूरा और 12 पेज की 'B' आंसर शीट का पहला पेज हरा होगा।
  • हर पेज पर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल का मोनोग्राम होगा। खास प्रिंटिंग प्रोसेस का मतलब है कि प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी और रामपुर जिलों में मंजूर सरकारी प्रेस में छापी जाएंगी आंसर शीट।
  • हर कॉपी पर एक खास सीरियल नंबर और बारकोड होगा, जिसे फाड़कर दूसरी कॉपी लगाना संभव नहीं होगा।
  • इस बार बोर्ड की कॉपियां स्टेपल नहीं होंगी, इन्हें सिलाई (Stitching) करके भेजा जाएगा है।
  • बोर्ड की कॉपियों में दो कवर पेज होंगे। एक पेज पर परीक्षार्थी की जानकारी होगी और दूसरे का इस्तेमाल परीक्षक अंक चढ़ाने के लिए करेंगे।

UPPSC PCS 2024 Interview Schedule: इंटरव्यू कॉल लेटर का लिंक आज से एक्टिव, 16 फरवरी से 20 मार्च के बीच होंगे यूपी पीसीएस इंटरव्यू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।