Get App

UP Board Exam 2026 Copies Evaluation: आज से शुरू मूल्यांकन प्रक्रिया पर नजर रखेंगे क्रॉस चेकर, कॉपियों की होगी तीन लेवल की जांच

UP Board Exam 2026 Copies Evaluation: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरू हो रहा है। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन को मजबूत बनाने के लिए अपने स्तर से क्रॉस चेकर की नियुक्ति की है, जो पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। आइए जानें इसके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 11:01 AM
UP Board Exam 2026 Copies Evaluation: आज से शुरू मूल्यांकन प्रक्रिया पर नजर रखेंगे क्रॉस चेकर, कॉपियों की होगी तीन लेवल की जांच
इस साल बोर्ड ने क्रॉस-चेकर्स की नियुक्ति अपने स्तर से की है।

UP Board Exam 2026 Copies Evaluation: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा समाप्त होने के बाद आज से कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक मजबूत बनाने के लिए इस साल पहली बार हर सेंटर पर अनुभवी क्रॉस चेकर को तैनात किया है। वैसे तो हर बार कॉपियों के मूल्यांकन में क्रॉस चेकर रहते थे, लेकिन इस साल बोर्ड ने इनकी नियुक्ति अपने स्तर से की है। इसके लिए बोर्ड ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त सेकेंडरी स्कूलों के अनुभवी प्रिंसिपल और सीनियर टीचरों को क्रॉस-चेकर्स के तौर पर तैनात किया है।

UP बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए मूल्यांकन प्रोसेस 18 मार्च को राज्य भर के 250 मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू हो रही है। बोर्ड ने आंसर शीट के मूल्यांकन के दौरान लापरवाही को रोकने और जांच को मजबूत करने के मकसद से क्रॉस चेकर की नियुक्ति की है। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि बोर्ड द्वारा तैनात क्रॉस-चेकर्स रोजाना डिप्टी कंट्रोलर और डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स (DIoS) को रिपोर्ट सबमिट करेंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है।

क्या है नई व्यवस्था

नई व्यवस्था के तहत हर 10 परीक्षक पर एक डिप्टी हेड एग्जामिनर (DHE) और हर दो डीएचई पर एक क्रॉस-चेकर होगा। क्रॉस-चेकर्स यह पक्का करेंगे कि कोई भी आंसर शीट बिना मूल्यांकन के न रहे और मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी लापरवाही की तुरंत रिपोर्ट की जाए।

तीन लेवल का होगा मूल्यांकन

नए सिस्टम के तहत, आंसर शीट का मूल्यांकन सबसे पहले परीक्षक करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि दूसरे चरण में, डीएचई हर 45-50 कॉपियों में से कम से कम पांच आंसर शीट को औचक तरीके से सत्यापित करेंगे ताकि सही मार्किंग सुनिश्चित हो सके। तीसरे चरण में, क्रॉस-चेकर्स हर डीएचई के तहत मूल्यांकन की गई 15% आंसर शीट का फिर से मूल्यांकन करेंगे, जिससे मार्किंग में निष्पक्षता और एकरूपता बरकरार रहे। इससे निगरानी की एक और लेयर जुड़ जाएगी।

एक से ज्यादा क्रॉस चेकर की नियुक्ति संभव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें