UP Board Exam 2026: इस समय यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं) की पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के आदेश के अनुसार, प्रथम चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की अंतिम तिथि अब 1 फरवरी से बढ़ाकर 4 फरवरी 2026 कर दी गई है. इस फैसले से उन हजारों छात्रों ने राहत की सांस ली है, जिनकी परीक्षाएं किसी कारणवश छूट गई थी। बोर्ड ने यह फैसला उन छात्रों और स्कूलों को देखते हुए लिया है, जिनकी प्रैक्टिकल परीक्षा तकनीकी कारणों या खराब मौसम की वजह से छूट गई थी। बोर्ड का यह फैसला खासतौर पर आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद (अयोध्या), आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के परीक्षार्थियों के लिए लागू होगा।
इसलिए लिया तारीख बढ़ाने का फैसला
बोर्ड को कई जिलों के केंद्रों से पहले चरण के छात्रों के प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने की सूचना मिली थी। बोर्ड ने छात्रों के भविष्य और उनके एक साल को ध्यान में रखते हुए, अंतिम अवसर देने का फैसला किया है। इसलिए पहले चरण की परीक्षा को 4 फरवरी तक विस्तारित करने का फैसला लिया है।
यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल देने से चूके छात्र अब ये करें
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के जिन छात्रों का प्रैक्टिकल छूट गया है, उन्हें तुरंत ये काम कर लेने चाहिए :
थ्योरी परीक्षा से सम्पन्न हों प्रैक्टिकल परीक्षाएं
बोर्ड की कोशिश है 18 फरवरी से शुरू हो रही इंटरमीडिएट की थ्योरी (लिखित) परीक्षाओं से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा की प्रक्रिया को पूरा करना। इसलिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का समय पर पूरा होना बेहद जरूरी है क्योंकि इनके अंक अंतिम रिजल्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बोर्ड ने बाहरी परीक्षकों को भी सूचित किया है कि वे बढ़ी हुई समय सीमा के भीतर सभी पेंडिंग प्रैक्टिकल और वाइवा पूरे कर लें। स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि प्रैक्टिकल के दौरान सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाए और उसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए।
दूसरे चरण के जिलों पर विशेष ध्यान
उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख मंडलों जैसे प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और लखनऊ में प्रैक्टिकल की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। बोर्ड ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी छात्र छूटने न पाए। 4 फरवरी के बाद किसी भी स्थिति में तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी और पोर्टल पर अंक अपलोड करने की प्रक्रिया भी उसी दिन समाप्त कर दी जाएगी।