UP Board Exam 2026: परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए यूपी बोर्ड का यूट्यूब सत्र आज, जानें कहां और कैसे देख सकते हैं छात्र?

UP Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा शुरू होने में बस कुछ ही दिनों का समय शेष है। बोर्ड परीक्षा के छात्रों को होने वाले तनाव को देखते हुए यूपी बोर्ड यूट्यूब सत्र का आयोजन कर रहा है। इस सत्र का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा आज 10.25 बजे से किया जाएगा

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 10:22 AM
Story continues below Advertisement
इस सत्र का लाइव स्ट्रीम यूपी बोर्ड के ऑफिशियल YouTube चैनल पर उपलब्ध होगा।

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा की बोर्ड अब बस कुछ ही दिन दूर है। बोर्ड परीक्षा हर छात्र के करियर का अहम पड़ाव होता है, जो उसके जीवन की दिशा तय करता है। यही वजह है कि इन परीक्षाओं को लेकर तनाव का स्तर भी बहुत अधिक होता है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) शनिवार, 14 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे एक खास YouTube लाइव सत्र आयोजित करने जा रहा है। इस पहल का मकसद छात्रों को परीक्षा से जुड़े स्ट्रेस को मैनेज करने, तैयारी की स्ट्रेटेजी को बेहतर बनाने और परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले पढ़ाई की चिंताओं को दूर करने में मदद करना है।

ये ऑनलाइन सत्र एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (सेकेंडरी एजुकेशन) पार्थ सारथी सेन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इसमें डिविजनल जॉइंट डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन, डिस्ट्रिक्ट स्कूल इंस्पेक्टर, प्रिंसिपल, सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर, शिक्षक और छात्र शामिल होंगे। इस सत्र का लाइव स्ट्रीम यूपी बोर्ड के ऑफिशियल YouTube चैनल पर उपलब्ध होगा।


लाइव स्ट्रीम में कैसे शामिल हो सकते हैं छात्र ?

छात्र, अभिभावक और शिक्षक यूपी बोर्ड के आधिकारिक YouTube चैनल के जरिए तय समय पर सत्र देख सकते हैं। यूपी बोर्ड प्रशासन और राज्य के शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि लाइव ब्रॉडकास्ट से छात्रों को यूपी बोर्ड 2026 परीक्षा को लेकर स्पष्टता बेहतर होगी, तनाव कम और तैयारी के मजबूत तरीके अपनाने में मदद मिलेगी। यूपी बोर्ड की यह पहल दिखाती है, उसका लक्ष्य छात्रों को सिर्फ परीक्षा से संबंधित मामलों में संसाधन मुहैया कराने से आगे बढ़कर, तैयारी के लिए मार्गदर्शन के साथ ही मेंटल हेल्थ से जुड़ी चिंताओं को दूर करना है।

स्ट्रेस मैनेजमेंट और पढ़ाई की तैयारी पर फोकस

अधिकारियों के मुताबिक, बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को अक्सर फेल होने या कम नंबर का डर, तनाव और दबाव रहता है, जिसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ता है। इसलिए इमोशनल वेल-बीइंग और पढ़ाई पर फोकस बनाए रखने के लिए गाइडेंस की जरूरत पर जोर दिया गया है। शिक्षक और शिक्षा विशेषज्ञ इस जरूरी समय में स्ट्रेस मैनेज करने, मोटिवेटेड रहने और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए प्रैक्टिकल तरीकों पर चर्चा करेंगे।

छात्रों को मिलेगी ये टिप्स

बोर्ड द्वारा आयोजित इस सत्र में टाइम मैनेजमेंट, एग्जाम की तैयारी के टिप्स और स्टूडेंट्स की एकेडमिक और इमोशनल जरूरतों के हिसाब से कोपिंग मैकेनिज्म पर भी खास बातें शामिल होंगी। अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग सोशल और इकोनॉमिक बैकग्राउंड के छात्रों पर अलग-अलग लेवल का प्रेशर हो सकता है, और इस सेशन का मकसद सबको साथ लेकर चलना और गाइडेंस देना है।

CBSE Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में हुए बदलावों पर सीबीएसई का लाइव वेबकास्ट आज 11 बजे, बोर्ड अध्यक्ष से सीधे जुड़ेंगे सभी स्कूल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।