UP Board Practical Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड की इंटरमीडिए (12वीं) के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख पास आ रही है। ये परीक्षाएं 24 जनवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 के बीच दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के प्रयोगात्मक और थ्योरी किसी परीक्षा के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं। लेकिन बोर्ड ने उससे पहले इन परीक्षार्थियों का रोल नंबर अपने आधिकारिक पोर्टल upmsp.edu.in पर जारी कर दिया है। प्रयोगात्मक परीक्ष में सम्मिलित हो रहे इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के रोल नंबर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के निर्देश पर जारी कर दिए गए हैं। सचिव भगवती सिंह ने 30 जनवरी तक प्रवेश पत्र भी जारी करने के निर्देश दिए हैं।
इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 53 विषयों में आयोजित की जाएंगी। इनमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, भूगोल, कृषि, गृह विज्ञान आदि विषय शामिल हैं। इसके लिए 21,74,326 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रथम चरण की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 7401 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 9075 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
स्कूलों से मिलेंगे रोल नंबर
छात्र-छात्राओं के रोल नंबर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्कूलों को उपलब्ध कराए गए हैं। उनके माध्यम से संबंधित छात्र-छात्राओं को दिए गए हैं, ताकि परीक्षक रोल नंबर के क्रम में छात्रों को प्रैक्टिकल के अंक प्रदान कर सकें।
10वीं के आंतरिक मूल्यांकन के लिए वेबसाइट खुली
सीसीटीवी की निगरानी में होगी प्रैक्टिकल परीक्षा
परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए गए हैं। बता दें, इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 52,30,297 परीक्षार्थियों के रोल नंबर स्कूलों के पोर्टल पर शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं। इसमें हाईस्कूल के 2750945 और इंटरमीडिएट के 2479352 छात्रों के रोल नंबर जारी किए गए हैं।