UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्रों के लिए ये अहम अपडेट है। बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसे छात्रों की बेचैनी बढ़ रही है। बोर्ड ने अब तक रिजल्ट जारी करने की कोई औपचारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने कुछ दिनों पहले रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक जारी होने की बात कही थी। मीडिया रिपोर्ट पर आधारित ताजा अपडेट के अनुसार, छात्रों को रिजल्ट जारी होने के बाद अपनी मूल मार्कशीट यानी अंकतालिका के लिए इंतजार करना होगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। दो शिफ्ट में हुई इस परीक्षा में दोनों कक्षाओं के 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। छात्रों की आंसर शीट का मूल्यांकन का काम 4 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने की अंतिम प्रक्रिया में है। नंबर पोर्टल पर चढ़ाने और लोड टेस्टिंग का काम किया जा रहा है, जिसके पूरा होते ही बोर्ड रिजल्ट की तारीख घोषित कर देगा।
प्रोविजनल मार्कशीट जारी होगी ऑनलाइन
यूपीएमएसपी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने के साथ ही अस्थायी (प्रोविजनल) मार्कशीट भी जारी कर दी जाएगी। दोनों कक्षाओं के छात्र रिजल्ट के साथ तुरंत मार्कशीट डाउनलोड का सकेंगे। लेकिन यह मार्कशीट अस्थायी होगी। ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को रिजल्ट जारी होने के 1-2 हफ्ते बाद अपने स्कूल से मिलेगी। स्कूलों के जरिए ही हार्ड कॉपी दी जाएगी।
कब आएगा UP Board Result 2026?
रिकॉर्ड 15 दिन में पूरा हुआ मूल्यांकन
इस बार यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं कक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन का काम कुल 15 कार्य दिवस में पूरा किया गया है। इस अवधि में 1,53,000 परीक्षकों ने करीब पौने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन 254 परीक्षा केंद्रों पर पूरा किया।