UP Board Result 2026: रिजल्ट से पहले बोर्ड परीक्षा में फेल होने का दावा करने वाले कॉल हो सकते हैं साइबर फ्रॉड, यूपी बोर्ड ने की सर्तक रहने की अपील

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के छात्र जहां अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वहीं साइबर फ्रॉड भी इस मौके को भुनाने की पूरी तैयारी में हैं। छात्रों के पास कई नंबर से इस तरह के कॉल आ रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है कि पास होना है, तो इस नंबर पर पैसे भेज दें अन्यथा वह फेल हो जाएंगे। जानें पूरा मामला

अपडेटेड Apr 11, 2026 पर 10:36 AM
Story continues below Advertisement
यूपी बोर्ड पहले ही साइबर फ्रॉड से अलर्ट रहने की हिदायत जारी कर चुका है।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के छात्र जहां अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वहीं साइबर फ्रॉड भी इस मौके को भुनाने की पूरी तैयारी में हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा और मूल्यांकन के बाद अब रिजल्ट की तैयारियों में लगा हुआ है। दोनों कक्षाओं के छात्र भी अपने रिजल्ट के लिए हर खबर पर कान लगाए बैठे हैं। परीक्षा परिणाम को लेकर साइबर फ्रॉड भी पूरी मुस्तैदी दिखा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में कई छात्रों के पास काल कर पास कराने के लिए पैसों की मांग की गई है। परिषद तक मामला पहुंचने के बाद अब साइबर फ्रॉड पर अंकुश लगाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही, छात्रों और अभिभावकों को भी अलर्ट किया जा रहा है। लोकल 18 की खबर के मुताबिक, यूपी बोर्ड छात्रों को ऐसे किसी बहकावे में न आने की हिदायत दे रहा है। यूपी बोर्ड पहले ही साइबर फ्रॉड से अलर्ट रहने की हिदायत जारी कर चुका है। बोर्ड ने कुछ समय पहले अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट पर सकुर्लर जारी कर इसके बारे में जानकारी दी थी।

अमेठी के निजी इंटर कॉलेज के छात्रों को आए फोन

अमेठी जिले के शाहगंढ ब्लॉक के किटियावा में स्थित एक निजी इंटर कॉलेज के छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित या फिर अन्य किसी विषय में फेल होने की जानकारी दी जा रही है। उनके पास कई नंबर से इस तरह के कॉल आ रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है कि पास होना है, तो इस नंबर पर पैसे भेज दें अन्यथा वह फेल हो जाएंगे।

प्रबंधन समिति ने दिए निर्देश

छात्रों ने इसके शिकायत अपने स्कूल की प्रबंध समिति से की, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी विभाग को दी गई है। यूपी बोर्ड अब छात्रों से अपील कर रहा है कि किसी प्रकार की कोई भी धनराशि किसी नंबर पर भी ना भेजें। यदि ऐसी कोई कॉल आती है, तो तुरंत पुलिस या फिर जिम्मेदार स्कूल के प्रबंधक से संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।


परीक्षा प्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी

पूरी समस्या को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि परीक्षा पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न हुई है। परीक्षा परिणाम की व्यवस्था भी पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षा पूर्ण तरीके से की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी प्रधानाचार्य को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे भी अपनी तरफ से जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा दें, जिससें किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना और साइबर फ्रॉड विद्यार्थियों के साथ ना हो।

CUET UG Exam 2026: सीयूईटी यूजी के लिए आज तक ही होगा फोटो सत्यापन, 37 विषयों के लिए 11 मई को होगी परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।