UP Free IAS PCS Coaching Scheme: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के लिए ये बड़ा और उत्साह बढ़ाने वाला अपडेट है। यहां राज्य सरकार ने आईएएस/पीसीएस की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए फ्री कोचिंग योजना शुरू की है। इसके लिए 18 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
राज्य के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए प्रदेश सरकार ने फ्री IAS/PCS कोचिंग योजना शुरू की है। यह योजना समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत शुरू की है। इस योजना के लिए 1 जून तक कुल 5513 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 2848 अभ्यर्थियों ने अपनी आवेदन प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए फाइनल लॉक किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 5 जुलाई को परीक्षा होगी। इसके तहत कुल 865 सीटें पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें से 25% सीटें लेटरल एंट्री के माध्यम से प्री परीक्षा क्वालीफाई कर चुके छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। इससे प्री क्लीयर कर मेन्स की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।
फ्री कोचिंग योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
फॉर्म में गलती सुधारने के लिए ये करें
अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती है तो आप उसे सुधार सकते हैं। पोर्टल पर 'आवेदन पत्र संशोधित करें' पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि बॉक्स में भरें। कैप्चा कोड भरने के बाद आगे बढ़ें और आप सुधार कर सकते हैं।