UP Lekhpal Result 2026: 7994 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन पर ये है अपडेट

UP Lekhpal Result 2026: यूपी में लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी ने यह परीक्षा 7994 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की थी। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं

अपडेटेड Sep 12, 2026 पर 1:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिजल्ट में उन कैंडिडेट की डिटेल्स हैं, जो अगले चरण में शामिल होने के लिए सफल घोषित किए गए हैं।

UP Lekhpal Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। यूपी लेखपाल भर्ती लिखित मुख्य परीक्षा 21 मई, 2026 को हुई थी। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट में उन कैंडिडेट की डिटेल्स हैं, जो अगले चरण में शामिल होने के लिए सफल घोषित किए गए हैं। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) चरण में शामिल होंगे। यूपीएसएसएससी जल्द ही डीवी का विस्तृत शेड्यूल और निर्देश आधिकारिक पोर्टल पर जारी करेगा।

यूपी लेखपाल भर्ती 2026 विज्ञापन संख्या 02-एग्जाम/2025 के तहत आयोजित की जा रही है। इसके तहत राज्य में कुल 7994 लेखपाल पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यूपी लेखपाल भर्ती 2026 लिखित मुख्य परीक्षा में 28,409 कैंडिडेट क्वालिफाई हुए हैं, जो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अगले चरण में शामिल होंगे। यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में नोटिफिकेशन पीडीएफ के जरिए देखा जा सकता है। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए रिजल्ट की एक प्रिंटेड कॉपी रखनी होगी।

यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 एक नजर में

इस भर्ती के जरिए राजस्व विभाग/बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, उत्तर प्रदेश में कुल 7,994 पद भरे जाएंगी। नीचे दिए गए टेबल में इस भर्ती से जुड़ी डिटेल्स देखें।

खास जानकारी

एग्जाम यूपी लेखपाल 2026


कन्डक्टिंग बॉडी उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC)

रिजल्ट घोषित

रिजल्ट रिलीज डेट 11 सितंबर, 2026

रिजल्ट मोड ऑनलाइन

कुल क्वालिफाइड कैंडिडेट 28,409

खाली जगहों की संख्या 7994

अगला स्टेज डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in

यूपीएसएसएससी लेखपाल रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स

कैंडिडेट अपना यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं

  • यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नोटिस बोर्ड सेक्शन पर जाएं
  • एडवर्टाइजमेंट नंबर-02-एग्जाम/2025, लेखपाल मेन एग्जामिनेशन (PET-2025)/01 के तहत एलिजिबिलिटी / डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए क्वालिफाई हुए कैंडिडेट्स के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स डालें।
  • रिजल्ट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
  • रिजल्ट में अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें।
  • आगे के रेफरेंस के लिए रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लें।

यूपीएसएसएससी लेखपाल रिजल्ट 2026 में दी गई डिटेल्स

यूपीएसएसएससी लेखपाल रिजल्ट 2026 में दी गई ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं

  • कैंडिडेट का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • कैटेगरी
  • क्वालिफाइंग स्टेटस
  • मेरिट या शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस
  • एलिजिबिलिटी या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बारे में डिटेल्स
  • अगले स्टेज के लिए जरूरी निर्देश

यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 रिजल्ट के बाद क्या?

यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। यूपीएसएसएससी डीवी का विस्तृत शेड्यूल और जरूरी निर्देश अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए देगा।

IAF Agniveervayu 2026: सिटी इंटीमेशन स्लिप से जानें किस शहर में आपको देनी है अग्निवीरवायु भर्ती की परीक्षा? आधिकारिक वेबसाइट से करें चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।