UP TET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीईटी 2026 का रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.upessc.up.gov पर जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल सभी उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल पेपर 1 (क्लास 1–5) और पेपर 2 (क्लास 6–8) के लिए यूपी टीइटी 2026 परीक्षा 2 से 4 जुलाई, 2026 तक पूरे राज्य में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में प्राइमरी स्तर पर 5.71 लाख परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं, जबकि अपर प्राइमरी लेवल पर 7.59 लाख सफल हुए हैं।
यूपी टीईटी रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों को एक पात्रता सर्टिफिकेट मिलेगा जो उन्हें उत्तर प्रदेश में सरकारी और एडेड शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा। हालांकि, उम्मीदवार ध्यान दें कि सर्टिफिकेट डायरेक्ट जॉब की गारंटी नहीं देता है, बल्कि वे भर्ती जारी होने पर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, ये उम्मीदवार उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड या स्टेट एग्जाम अथॉरिटी द्वारा जारी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी होने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी टीईटी 2026 के लिए कुल 1,994,661 कैंडिडेट पंजीकृत थे। इसमें से लगभग 17 लाख उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्राइमरी स्तर पर 5.71 लाख कैंडिडेट सफल घोषित किए गए हैं, जबकि अपर प्राइमरी लेवल पर 7.59 लाख सफल घोषित किए गए हैं। इस तरह, प्राइमरी लेवल पर सक्सेस रेट 80.07% रहा। दूसरी तरफ, अपर प्राइमरी लेवल पर सफलता दर 71.85% थी।
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
यूपी टीईटी 2026 एग्जाम के पेपर 1 (क्लास 1–5) और पेपर 2 (क्लास 6–8) में शामिल उम्मीदवारा आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी टीईटी 2026 क्वालिफाइंग मार्क्स
उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स आयोग ने जारी किए हैं। इसके अनुसार, यूपी टीईटी 2026 में सफल घोषित होने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को 150 में से 90 मार्क्स (60%) और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के 150 में से 82 अंक (55%) प्राप्त करने चाहिए।
कैटेगरी के हिसाब से क्वालिफाइंग मार्क्स
जनरल (UR): 90 मार्क्स (150 का 60%)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 82 मार्क्स (150 का 55%)
अनुसूचित जाति (SC): 82 मार्क्स (150 का 55%)
अनुसूचित जनजाति (ST): 82 मार्क्स (150 का 55%)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 82 मार्क्स (150 का 55%)
यूपी टीईटी प्रमाण पत्र की वैधता अवधि
पहले, यूपी टीईटी प्रमण पत्र की वैधता सिर्फ पांच साल तक थी। इसका मतलब है कि अगर किसी कैंडिडेट को इस समय में नौकरी नहीं मिलती थी, तो उन्हें दोबारा एग्जाम देना पड़ता था। लेकिन, अब इस नियम में एक बड़ा बदलाव किया गया है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक, यूपी टीईटी सर्टिफिकेट जिंदगी भर के लिए वैलिड रहेगा।