WBBSE exams 2026: पश्चिम बंगाल में परीक्षा में धड़ल्ले से हो रही AI से नकल, माध्यमिक शिक्षा प्रमुख ने परीक्षा हॉल से जब्त किए कई मोबाइल फोन

WBBSE exams 2026: पश्चिम बंगाल में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। यहां परीक्षा के दौरान चेकिंग करने पहुंचे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने छात्रों से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन जब्त किए और उन्हें नकल करते हुए पकड़ा। परीक्षा में एआई से धड़ल्ले से नकल करते पकड़े गए हैं छात्र

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 12:01 PM
Story continues below Advertisement
12 परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन पर एआई की मदद से चीटिंग करते हुए पकड़ा।

WBBSE exams 2026: देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। यहां 2 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हुई हैं। वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) के चेयरमैन रामानुज गांगुली ने परीक्षाओं के दौरान पानागढ़ हिंदी हाई स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र में कई छात्रों को एआई की मदद से धड़ल्ले से नकल करते हुए पकड़ा। राज्य के बांकुरा जिले में स्थित एक परीक्षा केंद्र में छात्र को एग्जाम हॉल के अंदर सेल फोन के साथ पकड़ा।

बोर्ड परीक्षा में बड़े पैमाने गड़बड़ी

पश्चिम बंगाल में चल रही माध्यमिक परीक्षाओं के बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद बोर्ड चेयरमैन ने खुद कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। अजहापुर हाईस्कूल में एक स्कूल इंस्पेक्टर पर स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर ग्रुप डी कर्मचारी को सेल फोन का इस्तेमाल करते देखा था। इसके बाद उनके ऊपर हेडमास्टर सहित आठ टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने हमला कर दिया था। वहीं एक स्कूल में छात्रा की बेंच के नीचे मोबाइल फोन छिपा हुआ मिलने के बाद उनकी आंसर शीट कैंसिल कर दी गई। एक अन्य परीक्षा केंद्र में भी छात्र को सेल फोन के साथ पकड़ा गया था।

ग्रुप में एआई की मदद से हो रही चीटिंग

छात्र इस बार परीक्षा में नकल के लिए एआई का भी धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गंगोपाध्याय ने कहा कि इस साल नकल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल साफ तौर पर दिख रहा है। राज्य भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को भूगोल की परीक्षा दे रहे 12 परीक्षार्थियों को अपने मोबाइल फोन पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से चीटिंग करते हुए पकड़ा गया। ग्रुप में नकल करने का यह ट्रेंड बिल्कुल नया है।

नकल के लिए लगाई अकल


छात्रों ने एआई से नकल के लिए अकल का इस्तेमाल किया। कुछ छात्र पिछले साल के पेपर अपने साथ लाए थे। मौका मिलते ही वे पुराना प्रश्नपत्र अपनी सीट पर छोड़कर नए पेपर के साथ वाशरूम चले जाते ताकि एआई की मदद से खास सवालों के जवाब ढूंढ सके। कई छात्रों ने अपने मोबाइल फोन वाशरूम में छिपाए थे तो कुछ ने उन्हें अपने जूतों या अंडरवियर में छिपाया था। बोर्ड ने मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए 31 छात्रों के पेपर रद कर दिए हैं।

UP Board exam 2026: कभी भी जारी हो सकते हैं यूपी बोर्ड के एडमिट कार्ड, इन चीजें में गड़बड़ी की जानकारी तुरंत स्कूल को दें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।