WBJEE Results 2025: जल्द ही जारी होगा पश्चिम बंगाल जेईई 2025 का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

WBJEE Results 2025: WBJEE 2025 का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना परिणाम देख सकेंगे। WBJEE 2025 की परीक्षा 27 अप्रैल को दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 4:05 PM
आइए जानते हैं कब आएगा WBJEE 2025 के एग्जाम का रिजल्ट

WBJEE Results 2025: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड जल्द ही WBJEE 2025 के एग्जाम के रिजल्ट का घोषित करेगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बेसब्री से इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे। अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मदीवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा। आइए जानते हैं कब आएगा WBJEE 2025 के एग्जाम का रिजल्ट

इस परीक्षा के जरिए राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और निजी संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और आर्किटेक्चर कोर्स में दाखिला मिलेगा। रिजल्ट के साथ टॉपरों के नाम भी घोषित किए जाएंगे और मेरिट लिस्ट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के स्कोर के आधार पर बनेगी।

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट


WBJEE 2025 का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाना होगा। वहां होम पेज पर मौजूद "Important Link" सेक्शन में जाकर "Download Rank Card" लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे ध्यान से जांच लें। फिर रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के जरूरत के लिए उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

कब हुआ था एग्जाम

WBJEE 2025 के लिए नोटिफिकेशन 24 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। इसमें आवेदन करने की शुरुआत 22 जनवरी से हुई थी वहीं आवेदन करने की आखिरी डेट 23 फरवरी 2025 थी। आवेदन में किसी भी करेक्शन के लिए करेक्शन विंडो को 25 से 27 फरवरी तक खोला गया था। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को जारी किए गए और परीक्षा 27 अप्रैल को दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक। इसके बाद 9 मई को आंसर कुंजी जारी की गई और 11 मई तक आपत्तियां दर्ज करने का अवसर मिला। वहीं, ओएमआर शीट 23 से 25 मई 2025 के बीच जारी की गई थी।

Rajasthan JET Result 2025: आज फिर नहीं हुए जारी, अब 31 जुलाई को घोषित होंगे नतीजे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।