Board Result 2025: कब आएंगे दिल्ली, हरियाणा, UP, MP महाराष्ट्र बोर्ड के रिजल्ट? चेक करें डिटेल्स

Board Result 2025: देशभर के सभी बड़े शिक्षा बोर्ड जैसे CBSE, UP बोर्ड, MP बोर्ड, कर्नाटक बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड आदि ने एकाडमिक सेशन 2024-25 की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं। अब इन बोर्डों की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट तैयार किए जा रहे हैं

अपडेटेड Apr 15, 2025 पर 6:14 PM
Story continues below Advertisement
देश के लगभग सभी शिक्षा बोर्ड अप्रैल और मई 2025 में अपने रिजल्ट जारी करेंगे।

Board Result 2025: देशभर के सभी बड़े शिक्षा बोर्ड जैसे CBSE, UP बोर्ड, MP बोर्ड, कर्नाटक बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड आदि ने एकाडमिक सेशन 2024-25 की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं। अब इन बोर्डों की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट तैयार किए जा रहे हैं। कुछ राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश (AP Inter Result) और बिहार बोर्ड (BSEB Result) के रिजल्ट जारी हो चुके हैं, जबकि अन्य राज्यों के बोर्ड रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह से मई 2025 के बीच घोषित किए जाएंगे।

देश के लगभग सभी शिक्षा बोर्ड अप्रैल और मई 2025 में अपने रिजल्ट जारी करेंगे। छात्र अपने-अपने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज कर रिजल्ट देख सकेंगे।

बोर्ड रिजल्ट 2025 की तैयारी अंतिम चरण में

CBSE, MPBSE, HBSE, UPMSP सहित लगभग सभी राज्य बोर्डों ने फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच अपनी सालाना परीक्षाएं संपन्न कीं। अब करोड़ों छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। कई राज्य बोर्ड जैसे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और सीबीएसई अप्रैल-मई 2025 में अपने रिजल्ट जारी करेंगे।


UP बोर्ड रिजल्ट 2025

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने पहले ही साफ कर दिया था कि 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी नहीं होगा। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक चली थीं। उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।

MP बोर्ड रिजल्ट 2025

मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चली थी। अभी तक रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले साल रिजल्ट 24 अप्रैल को जारी हुआ था, इस बार भी इसी समय की संभावना है।

CBSE बोर्ड रिजल्ट 2025

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट मई के मध्य यानी 13 मई से 20 मई के बीच जारी किए जाने की संभावना है। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स – cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर से रिजल्ट देख सकेंगे।

कर्नाटक SSLC रिजल्ट 2025

कर्नाटक बोर्ड की 10वीं कक्षा (SSLC) का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में आने की संभावना है। कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी हो चुका है।

महाराष्ट्र SSC, HSC रिजल्ट 2025

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आंसरशीट की चेकिंग कर रहा है। 10वीं और 12वीं के रिजल्ट मई में अलग-अलग दिन घोषित किए जाएंगे।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025

राजस्थान बोर्ड (RBSE) द्वारा 12वीं का रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में और 10वीं का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में आने की उम्मीद है। साथ ही, कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे भी मई के अंत में जारी हो सकते हैं।

पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट 2025

WBCHSE मई में 10वीं (Madhyamik) और 12वीं (HS) के रिजल्ट जारी करेगा। पिछले वर्षों की तरह दोनों परिणामों के बीच कुछ दिन का अंतर रहेगा।

तेलंगाना बोर्ड रिजल्ट 2025

तेलंगाना इंटर और SSC परीक्षा पूरी हो चुकी हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025

HBSE द्वारा 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च और 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। दोनों कक्षाओं के रिजल्ट मई 2025 में जारी किए जाएंगे।

Retail Inflation:आम जनता को बड़ी राहत, 67 महीने के निचले स्तर पर आई महंगाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।