मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जालुकबारी सीट से टिकट दिया गया है। यह सीट उन्होंने लगातार पांच बार जीती है। इसमें सबसे चर्चित नाम हैं- पूर्व कांग्रेस नेता भूपेन बोराह और लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई, जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। दोनों को BJP ने टिकट दे दिया है।
