Get App

Kunki Chowdhury: असम में CM हिमंता बिस्वा सरमा से सीधे टकराने वाली Gen Z नेता कुंकी चौधरी कौन हैं?

Kunki Chowdhury: गुवाहाटी सेंट्रल से असम जातीय परिषद (AJP) की युवा उम्मीदवार कुंकी चौधरी को 9 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान चुनावी नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में पुलिस ने तलब किया है। मतदान से पहले के 48 घंटों के 'साइलेंट पीरियड' के दौरान नियमों के कथित उल्लंघन पर कुंकी चौधरी के खिलाफ भी FIR दर्ज हो गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 3:34 PM
Kunki Chowdhury: असम में CM हिमंता बिस्वा सरमा से सीधे टकराने वाली Gen Z नेता कुंकी चौधरी कौन हैं?
Kunki Chowdhury: 27 साल की युवा उम्मीदवार कुंकी चौधरी असम चुनाव में चर्चा में हैं

Kunki Chowdhury: असम चुनाव में इन दिनों एक चेहरा काफी चर्चा में है। यह चेहरा है कुंकी चौधरी का...। 27 साल की कुंकी चौधरी Gen Z उम्मीदवार हैं। वह कांग्रेस की सहयोगी पार्टी असम जातीय परिषद (AJP) के टिकट पर गुवाहाटी सेंट्रल सीट से असम विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। यह कुंकी का पहला चुनाव है। राजनीति में उनकी इस पहली पारी ने ही उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। कुंकी चौधरी किसी बड़ी पार्टी से जुड़ी नहीं है। फिर भी वह लगातार असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साध रही हैं।

सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कौन हैं कुंकी चौधरी, जो सीधे मुख्यमंत्री को चुनौती दे रही हैं? असम की चुनावी जंग में 'हॉटसीट' बनी सेंट्रल गुवाहाटी पर दो अलग-अलग पीढ़ियों के बीच एक जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। BJP के दिग्गज नेता 70 वर्षीय विजय कुमार गुप्ता का मुकाबला असम जातीय परिषद की कुंकी चौधरी से है। 9 अप्रैल को हुए मतदान में भारी तनाव देखने को मिला।

कौन हैं कुंकी चौधरी?

27 साल की कुंकी चौधरी ने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वह असम में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं। कुंकी ने यहीं से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई के नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दाखिला लिया। फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चली गईं। वहां उन्होंने लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज के 'इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड सोसाइटी' से 'एजुकेशनल लीडरशिप' में अपनी मास्टर्स की डिग्री पूरी की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें