विधान सभा चुनाव 2026

बहुमत (148)
BJP
207
TMC+
80
OTH
04
INC
02
बहुमत (118)
TVK
108
DMK+
73
AIADMK+
53
OTH
00
AllianceParty
बहुमत (71)
UDF
100
LDF
35
NDA
03
OTH
02
AllianceParty
बहुमत (64)
BJP+
102
INC+
21
AIUDF
02
OTH
01
बहुमत (16)
BJP+
18
INC+
06
OTH
06

असम चुनाव 2026

Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा ने रचा इतिहास! लगातार दूसरी बार असम सीएम पद की ली शपथ, ये चार विधायक बने मंत्री

CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियिर नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 57 साल के हिमंता असम में लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं।

Advertisement
Advertisement

विधानसभा चुनाव FAQs

भारत में विधानसभा चुनाव क्या हैं और ये क्यों कराए जाते हैं?

भारत में होने वाले विधानसभा चुनाव राज्य स्तर पर सरकार चुनने की प्रक्रिया है। इसके माध्यम से राज्य की जनता अपने प्रतिनिधि (MLA - विधायक) चुनती है। जिस दल या गठबंधन को विधानसभा की कुल सीटों में से आधे से अधिक (बहुमत) सीटें मिलती हैं, वह राज्य में सरकार बनाता है और उसका नेता मुख्यमंत्री बनता है। यह चुनाव सामान्यतः हर 5 साल में आयोजित किए जाते हैं।

विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु और योग्यता क्या है?

भारत के संविधान के अनुसार, विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। वह किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में एक पंजीकृत मतदाता (Voter) होना चाहिए। वह सरकार के अधीन किसी 'लाभ के पद' (Office of Profit) पर नहीं होना चाहिए। वह मानसिक रूप से स्वस्थ हो और न्यायालय द्वारा अयोग्य घोषित न किया गया हो।

एक व्यक्ति अधिकतम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ सकता है?

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (Representation of the People Act) के अनुसार, एक व्यक्ति एक ही समय में अधिकतम 2 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ सकता है। अगर वह दोनों सीटों पर जीत जाता है, तो उसे एक निश्चित समय के भीतर एक सीट छोड़नी पड़ती है।

क्या जेल में बंद व्यक्ति मतदान कर सकता है या चुनाव लड़ सकता है?

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 62(5) के अनुसार, जेल में बंद व्यक्ति (विचाराधीन कैदी या सजायाफ्ता) मतदान नहीं कर सकता। हालांकि, चुनाव लड़ने के मामले में नियम अलग हैं। अगर किसी व्यक्ति को 2 साल या उससे अधिक की सजा हुई है, तो वह रिहाई के 6 साल बाद तक चुनाव नहीं लड़ सकता। लेकिन अगर मामला विचाराधीन है और व्यक्ति जेल में है, तो वह चुनाव लड़ सकता है।

विधानसभा चुनाव में 'NOTA' का क्या महत्व है?

NOTA (None of the Above) यानी 'इनमें से कोई नहीं'। यह विकल्प उन मतदाताओं के लिए है जो अपने चुनाव क्षेत्र के किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं करते। NOTA का बटन दबाकर मतदाता किसी भी उम्मीदवार को वोट न देने के अपने अधिकार का प्रयोग कर सकता है। हालांकि, तकनीकी रूप से NOTA के वोट चुनाव परिणाम को रद्द नहीं करते (भले ही NOTA को सबसे ज्यादा वोट मिलें, दूसरे नंबर वाले उम्मीदवार को ही विजेता माना जाता है), लेकिन यह राजनीतिक दलों को बेहतर उम्मीदवार उतारने का संदेश देता है।

असम विधानसभा चुनाव 2026

Election 2023

असम विधानसभा चुनाव 2026

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए हो रहा 2026 का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है। यह राज्य में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहला बड़ा चुनाव है, जिसने कई निर्वाचन क्षेत्रों के समीकरण बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी और एजीपी (AGP) गठबंधन विकास और अस्मिता के एजेंडे पर चुनाव लड़ रहा है। विपक्ष में कांग्रेस ने गौरव गोगोई के नेतृत्व में क्षेत्रीय दलों (जैसे एआईयूडीएफ और रायजोर दल) के साथ मिलकर एक मजबूत मोर्चा बनाने की कोशिश की है। विपक्ष का मुख्य मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई और सीएए-एनआरसी (CAA-NRC) से जुड़ी चिंताएं हैं। असम की राजनीति में इस बार युवा मतदाताओं और चाय बागान श्रमिकों की भूमिका निर्णायक होने वाली है। असम में भी मतदान की प्रक्रिया अप्रैल में संपन्न होगी और नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।