Get App

Assembly bypolls 2026: BJP ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, गोवा-कर्नाटक-नगालैंड और त्रिपुरा में 9 मार्च को होंगे मतदान

Assembly bypolls 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। BJP ने गोवा की एक, नागालैंड की एक, कर्नाटक की 2 और त्रिपुरा की एक विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 2:43 PM
Assembly bypolls 2026: BJP ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, गोवा-कर्नाटक-नगालैंड और त्रिपुरा में 9 मार्च को होंगे मतदान
Assembly bypolls 2026: बीजेपी ने गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है

Assembly bypolls 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार (19 मार्च) को गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर नौ मार्च को होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। BJP ने गोवा की एक, नागालैंड की एक, कर्नाटक की 2 और त्रिपुरा की एक विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नगालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचिर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जे. चक्रवर्ती को चुनाव मैदान में उतारा है।

बीजेपी की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार, वीरभद्रय्या चरंतिमठ बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि श्रीनिवास टी दासकारियप्पा कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नितिन नवीन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई। इसके बाद BJP की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई।

कब होगा मतदान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें