Get App

Bihar elections 2025: क्या पुष्पम प्रिया चौधरी इस बार उतार पाएंगी अपना मास्क? जानिए क्या कह रहे रुझान

Bihar elections 2025: Plural Party प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने वादा किया था कि जब तक बिहार में चुनाव नहीं जीतेंगी, तब तक मास्क नहीं उतारेंगी। दरभंगा से वह फिलहाल 95,529 वोटों से पीछे हैं। क्या इस बार भी उनका यह वादा अधूरा रह जाएगा?

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 3:49 PM
Bihar elections 2025: क्या पुष्पम प्रिया चौधरी इस बार उतार पाएंगी अपना मास्क? जानिए क्या कह रहे रुझान
पुष्पम प्रिया चौधरी दरभंगा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और फिलहाल भारी अंतर से पीछे हैं।

Bihar elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की गिनती जारी है। इसमें बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। लेकिन, सबकी नजरें अब Plural Party की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी पर टिकी हैं। वजह भी खास है। उन्होंने वादा किया था कि जब तक वह बिहार में चुनाव नहीं जीततीं, तब तक अपना मास्क नहीं उतारेंगी।

लेकिन अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे साफ है कि उनका यह वादा अभी पूरा होता नजर नहीं आ रहा।

दरभंगा से पीछे चल रहीं पुष्पम प्रिया

पुष्पम प्रिया चौधरी दरभंगा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और फिलहाल भारी अंतर से पीछे हैं। 2020 में यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संजय सरावगी ने जीती थी। अब 2025 के चुनाव में, सातवें राउंड की गिनती के बाद, सरावगी को बढ़त मिली हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें