Bihar elections : पहले दिवाली, बाद में छठ पूजा और अब बिहार इलेक्शन के कारण लाखों मजदूर बिहार में ही हैं। ऐसे में अलग अलग राज्यों की इंडस्ट्री में लेबर की कमी हो रही है। अहमदाबाद की टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में अभी मज़दूर कम और मशीन ज़्यादा दिखेगी। ऐसा ही हाल रियल एस्टेट, फ़ॉर्जिंग, इंफ़्रास्ट्रकचर, स्टील और जहां हार्ड वर्क की ज़रूरतें है उन सभी इंडस्ट्रीज का है। यहां ज्यादातर मजदूर बिहार के होते है जो दिवाली, छठ पूजा के बाद बिहार चुनाव के कारण लंबी छुट्टी पर हैं। अहमदाबाद स्थित शोधन टेक्सटाइल के एमडी भरत पटेल का कहना है कि बिहार के मज़दूर की कमी के चलते उनके प्रोडक्शन पर असर हुआ है।
