Bihar: अनंत सिंह ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, इस सीट से JDU टिकट की जताई दावेदारी!

Anant Singh Met CM Nitish Kumar : जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच यह मुलाकात लगभग 15 मिनट तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अनंत सिंह से उनका हालचाल पूछा। वहीं, अनंत सिंह ने भी मुख्यमंत्री को अपनी राजनीतिक योजना और इरादों के बारे में बातचीत की

अपडेटेड Aug 09, 2025 पर 6:54 PM
Bihar Elections 2025: पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

Anant Singh Met CM Nitish Kumar : पटना में राजनीति का तापमान दिन-प्रतिदिन काफी गर्म हो रहा है। इसी बीच, मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जेल से रिहा होने के सिर्फ दो दिन बाद ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर, मोकामा विधानसभा सीट से JDU का टिकट पाने की दावेदारी पेश की है। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच यह मुलाकात लगभग 15 मिनट तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अनंत सिंह से उनका हालचाल पूछावहीं, अनंत सिंह ने भी मुख्यमंत्री को अपनी राजनीतिक योजना और इरादों के बारे में बातचीत कीबताया जा रहा है कि उन्होंने मोकामा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में JDU उम्मीदवार बनने की इच्छा जताई है और मुख्यमंत्री से आशीर्वाद मांगा है।

क्या है इस मुलाकात के मायने

मुलाकात के बाद अनंत सिंह बिना मीडिया से बातचीत किए सीधे मुख्यमंत्री आवास से निकल गए। हालांकि, राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह मुलाकात साधारण मुलाकात नहीं थी, बल्कि इसके पीछे आगामी चुनावी समीकरणों की गहरी रणनीति छिपी हुई है। मोकामा सीट पर अनंत सिंह का दशकों से मजबूत जनाधार माना जाता है, और अगर उन्हें JDU से टिकट मिलता है तो पार्टी को वहां बड़ी बढ़त मिल सकती है।


अनंत सिंह, जिन्हें मोकामा के ‘बाहुबली’ के रूप में जाना जाता है, वे लंबे समय तक इस क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ बनाए रखी है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में वे कानूनी विवादों और जेल की सजा के कारण राजनीति से दूर हो गए थे। हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री से उनकी यह सीधी मुलाकात इस बात का संकेत देती है कि वे एक बार फिर सक्रिय राजनीतिक भूमिका में लौटने के मूड में हैं।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अगर JDU ने अनंत सिंह को मोकामा से टिकट दिया तो चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है। वहीं, विपक्षी दल भी इस घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं। फिलहाल, पार्टी और अनंत सिंह दोनों की ओर से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।