Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान का संकेत मिल गया है। चुनाव आयोग की सक्रियता और राज्य में 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची (Voter List) प्रकाशित होने की तैयारी के साथ ही यह लगभग तय हो चुका है कि बिहार में चुनावी बिगुल जल्द ही बजने वाला है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सहित निर्वाचन आयोग (ECI) की एक उच्च-स्तरीय टीम अगले सप्ताह बिहार का दौरा करने वाली है।
