Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी पटना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले BLO पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह पटना के जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य की गंभीरता को देखते हुए फतुहा विधानसभा क्षेत्र के 4 और मोकामा विधानसभा क्षेत्र के 3 BLO को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जांच में पाया गया कि इन BLO ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान जरूरी निर्देशों का पालन नहीं किया, समय पर कार्य नहीं किया और अनियमितताएं बरती। इसके कारण मतदान केंद्रों की सूची में सुधार और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए है।
फतुहा विधानसभा क्षेत्र से निलंबित BLO है:
मोकामा विधानसभा क्षेत्र से निलंबित BLO है:
डीएम ने साफ कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक संवेदनशील और जिम्मेदार कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय पर और ईमानदारी से कार्य करना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है।
इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने निर्वाचन कार्यों की मॉनिटरिंग और सख्त कर दी है। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में भी कोई लापरवाही सामने आई, तो उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर संपन्न हो।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।