Bihar Chunav 2025: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। इस बीच नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में HAM यानि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने लालू परिवार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘लालटेन राज’ में बिहार बदहाली और अंधेरे में डूबा हुआ था, लेकिन NDA सरकार ने राज्य को उस दौर से निकालकर विकास की राह पर खड़ा किया।
