Get App

'बिहार अधिकार यात्रा’ में तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला, बोले - 20 साल के शासन में बिहार पिछड़ गया

Bihar Assembly Election 2025 : तेजस्वी यादव ने आगे कहा आज से हम लोग ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकले हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार को बेरोजगारी, गरीबी और अपराध से मुक्त किया जाए। किसानों और मजदूरों को सम्मान मिले, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो और राज्य में कारखानों व उद्योगों की स्थापना हो। यही संकल्प लेकर हम इस यात्रा पर निकले हैं

Suresh Kumarअपडेटेड Sep 16, 2025 पर 9:13 PM
'बिहार अधिकार यात्रा’ में तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला, बोले - 20 साल के शासन में बिहार पिछड़ गया
Bihar Election 2025: बिहार अधिकार यात्रा में तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

Bihar Assembly Election 2025 : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर RJD नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार से ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। यह यात्रा 16 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगी और इसका समापन वैशाली में होगा। इस दौरान तेजस्वी यादव जहानाबाद, नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, उजियारपुर और वैशाली में जनसभाएं कर जनता से संवाद करेंगे।

यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से हुई है, जिसे RJD का मजबूत गढ़ माना जाता है। जहानाबाद जिले की तीनों सीटों जहानाबाद, मकदूमपुर और घोसी पर 2020 विधानसभा चुनाव में RJD ने 2 और भाकपा माले ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी। यही कारण है कि पार्टी ने इस बार भी यहां से अपनी यात्रा का आगाज़ किया।

तेजस्वी ने शुरुआत की बिहार अधिकार यात्रा

बिहार अधिकार यात्रा के दौरान जहानाबाद में जनता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला और कहा कि 2005 से 2025 तक बहुत हुआ नीतीश सरकार, अब बिहार को बदलाव चाहिए। इसके साथ ही तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उनके 20 साल के शासन में बिहार पिछड़ गया, बेरोजगारी, हत्या और अपराध लगातार बढ़ते गए। उन्होंने वादा किया कि अगर उन्हें मौका मिला तो सिर्फ 20 महीनों में पढ़ाई, दवाई और कमाई की पूरी व्यवस्था करेंगे, बंद पड़ी चीनी मिलों और बंट जुट मिलों को फिर से चालू करेंगे और बड़े पैमाने पर उद्योग-धंधे लगाएंगे, ताकि बिहार का कोई भी बेरोजगार काम की तलाश में बाहर न जाना पड़े।

नीतीश सरकार पर हमला

तेजस्वी यादव ने आगे कहा आज से हम लोग ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकले हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार को बेरोजगारी, गरीबी और अपराध से मुक्त किया जाए। किसानों और मजदूरों को सम्मान मिले, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो और राज्य में कारखानों व उद्योगों की स्थापना हो। यही संकल्प लेकर हम इस यात्रा पर निकले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें