बिहार चुनाव: NDA की प्रचंड लहर में भी इन उम्मीदवारों ने दी बीजेपी को मात, इन सीटों में काफी रोमांचक रहा मुकाबला

Bihar Election Result 2025 : NDA की जबरदस्त लहर के बीच पार्टी को 12 सीटों पर हार का सामना भी करना पड़ा। इनमें कई सीटें बेहद कम अंतर से हाथ से निकल गईं, जबकि कुछ नतीजों ने खास राजनीतिक संदेश भी दिए। सबसे दिलचस्प तथ्य यह रहा कि भाजपा को मिली इन 12 हारों में से पांच सीटों पर AIMIM के मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की

अपडेटेड Nov 15, 2025 पर 5:46 PM
Story continues below Advertisement
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए 243 में से 202 सीटों पर कब्ज़ा किया

Bihar Election Results 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए 243 में से 202 सीटों पर कब्ज़ा किया। चुनावी नतीजों में NDA गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इसमें भाजपा और JDU दोनों का प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर रहा है। दूसरी ओर, महागठबंधन 34 सीटों पर सिमट गया, जिसमें RJD को सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन NDA की जबरदस्त लहर के बीच पार्टी को 12 सीटों पर हार का सामना भी करना पड़ा। इनमें कई सीटें बेहद कम अंतर से हाथ से निकल गईं, जबकि कुछ नतीजों ने खास राजनीतिक संदेश भी दिए। सबसे दिलचस्प तथ्य यह रहा कि भाजपा को मिली इन 12 हारों में से पांच सीटों पर AIMIM के मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

  • 1. बायसी - AIMIM की बड़ी जीत

बायसी में AIMIM उम्मीदवार गुलाम सरवर ने भाजपा के विनोद कुमार को भारी अंतर से हराते हुए 27,251 वोटों से जीत हासिल की। 2020 में यह सीट कांग्रेस के पास थी, लेकिन इस बार AIMIM ने मजबूत पकड़ दिखाई।


  • 2. बिसफी - BJP की पुरानी सीट गई

यहां BJP के हरिभूषण ठाकुर को RJD के आसिफ अहमद ने 8,107 वोटों से मात दीखास बात—2020 में हरिभूषण यही सीट RJD से जीत कर आए थे।

  • 3. किशनगंज - AIMIM का असर

किशनगंज में भाजपा की स्वीटी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। कांग्रेस के कमरूल होदा ने 12,794 वोटों से जीत दर्ज की, और AIMIM को मिले 51,370 वोटों ने चुनाव समीकरण बदल दिए।

  • 4. कोचाधामन - AIMIM की ही सीट बरकरार

AIMIM उम्मीदवार मोहम्मद सरवर आलम ने RJD के मुजाहिद आलम को 23,021 वोटों से हराया। भाजपा की बीना देवी तीसरे स्थान पर रहीं। 2020 की तरह यह सीट AIMIM के पास ही रही।

  • 5. ढाका - सिर्फ 178 वोटों से हार

ढाका में BJP के पवन कुमार जायसवाल बेहद मामूली अंतर से हारे। RJD के फैज़ल रहमान ने उन्हें केवल 178 वोटों से मात दी।

कम वोट अंतर वाली रोमांचक हारें

  • 6. चनपटिया

कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने भाजपा के उमाकांत सिंह को 602 वोटों से हराया।

  • 7. फारबिसगंज

यहां भी BJP को झटका लगा। कांग्रेस के मनोज विश्वास ने विद्या सागर केसरी को सिर्फ 221 वोटों से पराजित कर दिया।

  • 8. सहरसा

नई पार्टी इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने BJP के आलोक रंजन को 2,038 वोटों से हराया।

  • 9. वारिसलीगंज

RJD की अनिता ने BJP की अरुणा देवी को 7,543 वोटों से मात दी।

  • 10. रामगढ़ सबसे कम अंतर

BSP उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव ने BJP के अशोक कुमार सिंह को सिर्फ 30 वोटों से हराया। यह सबसे कम अंतर वाली हार रही।

  • 11. गोह

RJD के अमरेन्द्र कुमार ने भाजपा के डॉ. रविरंजन को 4,041 वोटों से हराया।

  • 12. राघोपुर तेजस्वी बनाम BJP

इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में BJP के सतीश कुमार ने शुरुआती दौर में बढ़त भी ली, लेकिन अंत में तेजस्वी यादव ने 14,532 वोटों से जीत दर्ज की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।