Credit Cards

Bihar Elections 2025: बिहार में दो फेज में होंगे चुनाव, 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग...14 नवंबर को नतीजे

Bihar Elections 2025 Date: चुनाव आयोग को 22 नवंबर 2025 तक बिहार की चुनाव प्रक्रिया पूरी करानी है। सभी दलों ने चुनाव आयोग से पहले ही छठ पर्व के बाद वोटिंग कराने की मांग की थी। वहीं बात पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो साल 2020 में बिहार में 3 फेज में चुनाव हुए थे

अपडेटेड Oct 06, 2025 पर 4:38 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार चुनाव के तारीखों के ऐलान हो चुका है।

Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सोमवार यानी 6 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। बता दें कि साल 2025 बिहार विधानसभा चुनाव दो चरण में होंगे। बिहार में मतदान की तारीख 6 नवंबर और 11 नवंबर  है। वहीं इस चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को आएंगे।

14 लाख वोटर पहली बार करेंगे वोटिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि , 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश की गई है। अभी भी कोई गलती रह गई हो तो जिला अधिकारी के पास अपील की जा सकती है। साथ ही किसी का नाम छूटा हो तो नॉमिनेशन के 10 दिन पहले तक नाम जुड़वा सकता है। इसके बाद कोई भी नाम नहीं जोड़ा जा सकता है। इस बार 14 लाख नए वोटर पहली बार बिहार में वोट करेंगे। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि इस बार बिहार में कुछ 7.43 करोड़ मतदाता हैं। 

छठ के बाद होंगे चुनाव

बता दें कि, चुनाव आयोग को 22 नवंबर 2025 तक बिहार की चुनाव प्रक्रिया पूरी करानी है। सभी दलों ने चुनाव आयोग से पहले ही छठ पर्व के बाद वोटिंग कराने की मांग की थी। वहीं बात पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो साल 2020 में बिहार में 3 फेज में चुनाव हुए थे। 20 अक्टूबर से 7 नवंबर तक वोटिंग चली थी। 10 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया गया था। इससे पहले 2015 में 5 फेज में वोटिंग हुई थी। 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मतदान हुआ। 8 नवंबर को चुनाव नतीजे आए थे।


बता दें कि चुनाव आयोग से पहले चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट 30 सितंबर को जारी की थी। बिहार में वोटर्स की संख्या 6% घटकर 7.41 करोड़ हो गई है। फाइनल लिस्ट से 69.29 लाख नाम कटे हैं। 21.53 लाख नए नामों को जोड़ा गया है।

बिहार चुनाव में वैसे तो 100 से ज्यादा छोटी बड़ी पार्टियां मैदान में होंगी बल्कि उनमें कड़ा मुकाबला भी देखने को मिलेगा। हांलकि चुनाव को मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच होने की उम्मीद है। 2025 के चुनाव में NDA का साफ कहना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और चेहरे पर ही विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं महागठबंधन में CM फेस अभी क्लियर नहीं है। RJD, तेजस्वी यादव को महागठबंधन का CM फेस बता रही है। वहीं जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर भी इस बार चुनावी मैदान में दिखेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।