Get App

Bihar Elections 2025: बिहार में दो फेज में होंगे चुनाव, 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग...14 नवंबर को नतीजे

Bihar Elections 2025 Date: चुनाव आयोग को 22 नवंबर 2025 तक बिहार की चुनाव प्रक्रिया पूरी करानी है। सभी दलों ने चुनाव आयोग से पहले ही छठ पर्व के बाद वोटिंग कराने की मांग की थी। वहीं बात पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो साल 2020 में बिहार में 3 फेज में चुनाव हुए थे

Rajat Kumarअपडेटेड Oct 06, 2025 पर 4:38 PM
Bihar Elections 2025: बिहार में दो फेज में होंगे चुनाव, 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग...14 नवंबर को नतीजे
Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार चुनाव के तारीखों के ऐलान हो चुका है।

Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सोमवार यानी 6 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। बता दें कि साल 2025 बिहार विधानसभा चुनाव दो चरण में होंगे। बिहार में मतदान की तारीख 6 नवंबर और 11 नवंबर  है। वहीं इस चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को आएंगे।

14 लाख वोटर पहली बार करेंगे वोटिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि , 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश की गई है। अभी भी कोई गलती रह गई हो तो जिला अधिकारी के पास अपील की जा सकती है। साथ ही किसी का नाम छूटा हो तो नॉमिनेशन के 10 दिन पहले तक नाम जुड़वा सकता है। इसके बाद कोई भी नाम नहीं जोड़ा जा सकता है। इस बार 14 लाख नए वोटर पहली बार बिहार में वोट करेंगे। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि इस बार बिहार में कुछ 7.43 करोड़ मतदाता हैं। 

छठ के बाद होंगे चुनाव

बता दें कि, चुनाव आयोग को 22 नवंबर 2025 तक बिहार की चुनाव प्रक्रिया पूरी करानी है। सभी दलों ने चुनाव आयोग से पहले ही छठ पर्व के बाद वोटिंग कराने की मांग की थी। वहीं बात पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो साल 2020 में बिहार में 3 फेज में चुनाव हुए थे। 20 अक्टूबर से 7 नवंबर तक वोटिंग चली थी। 10 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया गया था। इससे पहले 2015 में 5 फेज में वोटिंग हुई थी। 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मतदान हुआ। 8 नवंबर को चुनाव नतीजे आए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें