Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव (2025) को लेकर महागठबंधन की ओर से गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को पटना के मौर्या होटल में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान ऐलान कर दिया गया कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ये ऐलान किया। वहीं महागठबंधन के इस ऐलान के बाद जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
तेजप्रताप यादव ने दी ये प्रतिक्रिया
वहीं तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस के ऐलान के बाद जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, " मैं क्या करूं? मुझे महुआ में कोई चुनौती नहीं है। मैं किसी को अपना दुश्मन नहीं मानता... हमारा एजेंडा सिर्फ बिहार के लिए काम करना है।" वहीं बिहार में एक रैली में PM नरेंद्र मोदी के बयानों पर तेज प्रताप यादव ने कहा,"बिहार की जनता क्या मूड है ये तो समय बताएगा। 14 तारीख को तय होगा कौन कहां जाएगा.."
#WATCH | Patna, Bihar | On PM Narendra Modi's statements at a rally in Bihar, Janshakti Janta Dal chief Tej Pratap Yadav says, "Everything depends on the mood of the voters. Only time will tell what happens... What should I do (if Tejashwi Yadav has been announced as the CM… pic.twitter.com/pC4eroaCjg
— ANI (@ANI) October 24, 2025
पीएम मोदी ने की रैली
इससे पहले आज बिहार के एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक तरफ NDA है जिसमें सूझबूझ से भरा नेतृत्व है... दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है। ये लोग कैमरे पर आकर कुछ भी बोलें लेकिन पीठ पीछे एक दूसरे की खाल खींच रहे हैं। इस महालठबंधन में अटक दल है, लटक दल है, भटक दल है, झटक दल है और पटक दल है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "हमने जंगलराज को सुशासन में बदला। अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है। मैं बिहार की समृद्धि के लिए आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं।" उन्होंने कहा, "आपने हमेशा मोदी पर भरोसा किया है। नीतीश कुमार पर आशीर्वाद बरसाया है। आपका यही विश्वास विकास को विकास के नए दौर की तरफ ले जा रहा है।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।