Credit Cards

'बीजेपी ने नीतीश कुमार को मानसिक रूप से रिटायर कर दिया है', CWC बैठक में खड़गे का NDA पर हमला

Bihar Assembly Elections : बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की तर्ज पर अब पूरे देश में लाखों वोट काटने की साजिश रची जा रही है। खरगे ने कहा, "वोट चोरी का मतलब है दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, अल्पसंख्यक, कमजोर और गरीब के राशन, पेंशन, दवाइयों और बच्चों की स्कॉलरशिप की चोरी करना

अपडेटेड Sep 24, 2025 पर 2:59 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन और NDA दोनों ही मोर्चों पर चुनावी तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसी बीच बिहार के राजधानी पटना में बुधवार (24 सितंबर) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक हुई। यह बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि आज़ादी के बाद पहली बार बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है।

CWC बैठक में खरगे का NDA पर हमला

इस बैठक में  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को "मानसिक रूप से रिटायर" कर दिया है और अब उन्हें "बोझ" मानती है। खड़गे ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव मोदी सरकार के भ्रष्ट शासन के अंत की शुरुआत होंगे।

पटना के सदाकत आश्रम में ये बैठक आयोजित की गई है। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सलमान खुर्शीद और सचिन पायलट जैसे दिग्गज नेता इस बैठक में मौजूद रहे। राहुल गांधी के पहुंचने के बाद झंडोतोलन कर बैठक की शुरुआत की गई। हालांकि, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी इस बैठक में नहीं आ पाई।

वोट चोरी पर कही ये बात


बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की तर्ज पर अब पूरे देश में लाखों वोट काटने की साजिश रची जा रही है। खरगे ने कहा, "वोट चोरी का मतलब है दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, अल्पसंख्यक, कमजोर और गरीब के राशन, पेंशन, दवाइयों और बच्चों की स्कॉलरशिप की चोरी करना। उन्होंने कहा वोटर अधिकार यात्रा की वजह से बिहार की जनता में जागरूकता फैली है और वे खुलकर राहुल गांधी के समर्थन किए।"

इसके साथ ही खरगे ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें तभी मज़बूत रह सकती हैं, जब चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हों। लेकिन आज चुनाव आयोग की भूमिका ही सवालों के घेरे में है।

वहीं, बिहार की राजनीति पर सीधा निशाना साधते हुए खरगे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर भी प्रहार किया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, भाजपा ने नीतीश कुमार को समर्थन देकर जनवरी 2024 में फिर से बिहार में NDA सरकार बनाई। उस दौरान नीतीश सरकार ने विकास का वादा किया था। लेकिन बिहार की अर्थव्यवस्था पिछड़ रही है। डबल इंजन का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ, केंद्र से कोई विशेष पैकेज नहीं मिला। संबोधन के दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसकी राज्य सरकारें धार्मिक ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने के मौके तलाशती रहती हैं, जबकि कांग्रेस जनता के असली मुद्दों पर राजनीति करना चाहती है।

कांग्रेस की इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे, आरक्षण की सीमा बढ़ाने और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस बैठक को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सदाकत आश्रम के बाहर कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे लहराते और नारे लगाते दिखे।

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का यह कदम रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। कांग्रेस लंबे समय से बिहार में कमजोर स्थिति में रही है, लेकिन अब वह महागठबंधन में अपनी पकड़ मज़बूत करना चाहती है। पटना में हुई यह बैठक न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी, बल्कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की भूमिका को भी और स्पष्ट करेगी।

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, बिहार की सियासत में गर्मी और बढ़ रही है। कांग्रेस की यह बैठक आने वाले चुनावी समीकरणों में नए संकेत देती नज़र आ रही है।

Suresh Kumar

Suresh Kumar

First Published: Sep 24, 2025 2:55 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।