Get App

Bihar Chunav: तेजस्वी यादव के इस बयान ने बिहार में बढ़ाया सियासी पारा, क्या टूटेगा RJD-कांग्रेस गठबंधन?

Bihar Assembly Elections 2025 : 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद ने विपक्षी गठबंधन के तहत 144 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। वहीं, कांग्रेस को उस समय 70 सीटें मिली थीं, लेकिन वह सिर्फ 19 सीटें ही जीत पाई

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2025 पर 11:49 AM
Bihar Chunav: तेजस्वी यादव के इस बयान ने बिहार में बढ़ाया सियासी पारा, क्या टूटेगा RJD-कांग्रेस गठबंधन?
Tejashwi Yadav : मुजफ्फरपुर में आयोजित एक जनसभा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है।

Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। फिलहाल, एनडीए और इंडिया ब्लॉक के नेता सीट शेयरिंग के मुद्दे पर मंथन कर रहे हैं। इस बीच शनिवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित एक जनसभा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है।महागठबंधन में सीट बंटवारे पर चल रही खींचतान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। इससे साफ है कि राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारिया तेज हो गई हैं।

रविवार को मुजफ्फरपुर के कांटी में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिहार को विकास के मामले में विफल किया है। उन्होंने अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक विरासत को भी जनता के सामने याद दिलाया

तेजस्वी यादव ने रैली में कहा, “हम वापस आएंगेयाद रखिए- राजद सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।” उन्होंने खास तौर पर मुजफ्फरपुर, बोचहां, गायघाट और कांटी जैसे इलाकों का ज़िक्र किया और कार्यकर्ताओं से पूरे राज्य में चुनाव की तैयारी करने की अपील की। हाल ही में राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुए तेजस्वी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह लोगों के मताधिकार को कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है।

पिछले चुनाव में 144 सीटों पर लड़ी थी RJD

सब समाचार

+ और भी पढ़ें