Get App

राहुल गांधी का पुतला फूंकने के लिए BJP के दो पूर्व विधायक आपस में भिड़े, एक जलता पुतला लेकर भागा!

Bihar Assembly Elections : रविवार को सासाराम शहर के न्यू एरिया मोड़ पर भाजपा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया अपने समर्थकों के साथ राहुल गांधी का पुतला फूंक रहे थे। तभी वहां सासाराम के ही पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद पहुंचे और उन्होंने आपत्ति जताई

Suresh Kumarअपडेटेड Aug 29, 2025 पर 7:56 PM
राहुल गांधी का पुतला फूंकने के लिए BJP के दो पूर्व विधायक आपस में भिड़े, एक जलता पुतला लेकर भागा!
राहुल गांधी का पुतला फूंकने के लिए बीजेपी के 2 पूर्व विधायक आपस में ही लड़ पड़े।

Bihar Assembly Elections : बिहार की सियासत इन दिनों गर्माती जा रही है। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में राहुल गांधी का पुतला फूंकने के लिए बीजेपी के 2 पूर्व विधायक आपस में ही लड़ पड़े। इसको लेकर बात इतनी बढ़ गई कि एक नेता ने दूसरे को "चोट्टा" और "बेईमान" तक कह डाला। यह मामला वहां के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के लिए हैरान करने वाला था

 BJP के दो पूर्व विधायक आपस में भिड़े

दरअसल, शुक्रवार को सासाराम शहर के न्यू एरिया मोड़ पर भाजपा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया अपने समर्थकों के साथ राहुल गांधी का पुतला फूंक रहे थे। तभी वहां सासाराम के ही पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद पहुंचे और उन्होंने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पुतला कांग्रेस कार्यालय के गेट पर ही फूंका जाना चाहिए। इसी को लेकर दोनों नेताओं में तीखी नोकझोंक हो गई और दोनों लड़ पड़े।

दोनों के बीच विवाद चल ही रहा था कि जवाहर प्रसाद जलते हुए पुतले को लेकर भागे और सीधे कांग्रेस कार्यालय के गेट पर पहुंचकर पुतले को जला दिया। इससे नाराज रामेश्वर चौरसिया भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। स्थिति इतनी बिगड़ी कि दोनों नेताओं के बीच तीखे शब्दों का बहस शुरू हो गया और भाजपा कार्यकर्ता हक्का-बक्का रह गए।

इस दौरान चेनारी से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा कांग्रेस पर ही निकला और कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी हुई। आखिरकार, पुतला वहीं जलाया गया और भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई।

राहुल-तेजस्वी की रैली में हुआ था विवाद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें