Bihar Cabinet Expansion: सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार! नीतीश के बेटे निशांत कुमार समेत 32 नए मंत्री बने, देखें किस-किस नेताओं ने ली शपथ

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की मंत्री परिषद का गुरुवार (7 मई) को विस्तार किया गया। जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और 31 अन्य नेताओं ने गांधी मैदान में आयोजित एक समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी भी मौजूद थे

अपडेटेड May 07, 2026 पर 2:41 PM
Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट में आज हुए विस्तार में 32 नए मंत्रियों में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हैं

Bihar Cabinet Expansion: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का गठन के 22 दिनों बाद गुरुवार (7 मई) को पहला विस्तार किया गया। इसमें जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 32 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पांच पांच मंत्रियों के समूह में समाप्त हुआ।

मंत्रिपरिषद विस्तार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोटे से मिथिलेश तिवारी, नीतीश मिश्र, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम और केदार गुप्ता को मंत्री बनाया गया। इस विस्तार में पूर्व केंद्रीय मंत्री मंगल पांडेय को जगह नहीं मिली।

पटना के गांधी मैदान में बने विशाल पंडाल में दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।


लोकभवन (राजभवन) परिसर से बाहर, बड़े स्तर पर मंत्री परिषद विस्तार समारोह आयोजित किया गया। BJP की अगुवाई में बनी बिहार सरकार के नये मंत्रियों में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी मंत्री परिषद में शामिल किया गया।

मंत्रिपरिषद विस्तार में नीतीश कुमार सरकार के अधिकतर पूर्व मंत्रियों को फिर से स्थान दिया गया है। जबकि कई नए चेहरों को भी मौका मिला है। BJP कोटे से विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, रमा निषाद,दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह,प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद और अरुण शंकर प्रसाद को मंत्री बनाया गया है।

जदयू कोटे से निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, बुलो मंडल, दामोदर रावत, भगवान सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार, शीला मंडल और जमा खान को मंत्री बनाया गया है। विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव पहले से मंत्री हैं। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) से संजय सिंह एवं संजय पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम से संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की RLM से दीपक प्रकाश मंत्री बने हैं।

किस पार्टी के कितने नेताओं ने ली शपथ?

BJP कोटे से मंत्रियों की लिस्ट

विजय कुमार सिन्हा

राम कृपाल यादव

केदार गुप्ता

नीतीश मिश्रा

मिथिलेश तिवारी

रमा निषाद

दिलीप जयसवाल

श्रेयसी सिंह

प्रमोद चंद्रवंशी

लखविंदर पासवान

संजय टाइगर

इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र

नंदकिशोर राम

रामचंद्र प्रसाद

अरुण शंकर प्रसाद

JDU

निशांत कुमार

श्रवण कुमार

अशोक चौधरी

रत्नेश सदा

मदन सहनी

लेसी सिंह

श्वेता गुप्ता

बुलो मंडल

दामोदर रावत

भगवान सिंह कुशवाह

सुनील कुमार

शीला मंडल

जामा खान

LJP

संजय पासवान

संजय सिंह

HAM

संतोष सुमन

RLM

दीपक प्रकाश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।