Get App

Bihar Chunav 2025: जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अनंत सिंह और ललन सिंह एक मंच पर दिखेंगे, मोकामा में होगी बड़ी रैली!

Bihar Elections 2025: जेल से रिहा हुए मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी में पहली बार एक साथ मंच साझा करने वाले हैं। 30 अगस्त को दोनों नेता पटना से बड़हिया बाहा तक रैली करेंगे। इस दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जनता से मुलाकात भी करेंगे

Suresh Kumarअपडेटेड Aug 26, 2025 पर 7:17 PM
Bihar Chunav 2025: जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अनंत सिंह और ललन सिंह एक मंच पर दिखेंगे, मोकामा में होगी बड़ी रैली!
Bihar Elections 2025: जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अनंत सिंह किसी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में ललन सिंह के साथ नजर आएंगे (फाइल फोटो)

Bihar Elections 2025: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल बढ़ी हुई है। सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जी-जान लगा रहे हैं। इसी बीच जेल से रिहा हुए मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह भी पीछे नहीं हैवे और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी में पहली बार एक साथ मंच साझा करने वाले हैं। 30 अगस्त को दोनों नेता पटना से बड़हिया बाहा तक रैली करेंगेइस दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जनता से मुलाकात भी करेंगे। जेल से बाहर आने के बाद पहली बार ऐसा होगा जब अनंत सिंह किसी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में ललन सिंह के साथ नजर आएंगे।

मोकामा विधानसभा हमेशा से चर्चाओं में रहा है। यहां से अनंत सिंह पांच बार विधायक रह चुके हैंअब छठी बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उनका दावा है कि जेडीयू से टिकट तय है। हालांकि, इसी सीट से जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार पहले ही बयान दे चुके हैं कि अनंत सिंह ने जनता के लिए काम नहीं किया है। इस मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी चल रही है।

अब अनंत सिंह और ललन सिंह का साथ आना जेडीयू की अंदरूनी राजनीति और चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस रैली से पार्टी मोकामा सीट पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।

आपको बता दें कि पटना की बेऊर जेल में 7 महीने बिताने के बाद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह बुधवार (6 अगस्त) जेल से रिहा हुए थेदरअसल, अनंत सिंह सोनू-मोनू गैंग के साथ फायरिंग वाले केस में जेल चले गए थे। रिहा होते ही उन्होंने JDU से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की और साफ कहा कि वे आगामी चुनाव JDU से लड़ेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें