PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (22 अगस्त) को फिर चुनावी राज्य बिहार जा रहे हैं। इस दौरे में वे राज्य को विकास की कई बड़ी सौगात देंगे। गया से अपने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री करीब 13,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। इनमें सड़क, रेल, बिजली, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं। गया में प्रधानमंत्री मोदी दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे लंबे समय से प्रतीक्षित औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन भी करेंगे।
