Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की राजनीति में हलचल लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में RLM के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार (5 सितंबर) को पटना में बड़ी रैली करने जा रहे हैं। यह रैली राजधानी पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में दोपहर 1 बजे से आयोजित होगी। कुशवाहा ने इसे ऐतिहासिक रैली बताते हुए दावा किया है कि मिलर स्कूल ग्राउंड में आज तक ऐसी रैली नहीं हुई होगी, जैसी यह रैली होने जा रही है।