बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के बाद राज्य की सियासत लगातार गरमाती जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयानों पर NDA नेता भी पलटवार करने में पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार (7 अक्टूबर) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव दोनों पर जमकर निशाना साधा है।
