पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप लांडे, जिन्हें लोग 'सिंघम' के नाम से जानते हैं, उन्होंने अब राजनीति में कदम रख दिया है। लांडे ने 19 सितंबर 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, तब वह पूर्णिया रेंज के IG के पद पर तैनात थे। मंगलवार को उन्होंने अपनी एक नई पार्टी बनाने की घोषणा की। पार्टी का नाम ‘हिंद सेना’ रखा गया है। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने ये जानकारी दी और साथ ही ऐलान किया कि उनकी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी और लांडे खुद भी चुनाव लड़ेंगे।
