Get App

Bihar Chunav 2025: अखिलेश की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत! वोटर अधिकार यात्रा में राहुल, तेजस्वी का थामा हाथ

Voter Adhikar Yatra: शनिवार की सुबह यह यात्रा छपरा (सारण) जिले के एकमा से शुरू हुई और भोजपुर जिले की ओर बढ़ी। करीब 11:36 बजे यह यात्रा भोजपुर में बबुरा से प्रवेश कर गई। यहां से आरा की ओर बढ़ते हुए करीब 30 किलोमीटर तक लोगों को संबोधित किया जाएगा। वहीं यात्रा का समापन वीर कुंवर सिंह मैदान, आरा में एक विशाल जनसभा के रूप में किया गया जाएगा

Suresh Kumarअपडेटेड Aug 30, 2025 पर 2:01 PM
Bihar Chunav 2025: अखिलेश की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत! वोटर अधिकार यात्रा में राहुल, तेजस्वी का थामा हाथ
Bihar Chunav 2025: अखिलेश की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत! विवादों के बीच वोटर अधिकार यात्रा का 14वां दिन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा लगातार सुर्खियों में है। आज शनिवार, 30 अगस्त को इस यात्रा का 14वां दिन है। खास बात यह रही कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आज यात्रा में शामिल हुए है।

शनिवार की सुबह यह यात्रा छपरा (सारण) जिले के एकमा से शुरू हुई और भोजपुर जिले की ओर बढ़ी। करीब 11:36 बजे यह यात्रा भोजपुर में बबुरा से प्रवेश कर गई। यहां से आरा की ओर बढ़ते हुए करीब 30 किलोमीटर तक लोगों को संबोधित किया जाएगा। वहीं यात्रा का समापन वीर कुंवर सिंह मैदान, आरा में एक विशाल जनसभा के रूप में किया गया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव जनता को संबोधित करेंगे।

जनसभा में बड़ी संख्या में लोग जुटे। मंच पर इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहे। खासतौर पर RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या भी इस यात्रा में शामिल हुईं।

राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा भले ही महागठबंधन के लिए जनता से सीधा जुड़ने का एक जरिया बनी हो, लेकिन यह लगातार विवादों में भी घिरी रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें