Get App

Bihar Election 2025: क्या BJP सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ेगी बिहार चुनाव? हरियाणा सीएम नायब सैनी के बयान से सियासी हचलच

Bihar Assembly Elections 2025: नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के बाद अब बिहार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विजय पताका फहराया जाएगा। हालांकि, खुद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सम्राट चौधरी JDU प्रमुख नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का अगला चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 13, 2025 पर 6:49 PM
Bihar Election 2025: क्या BJP सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ेगी बिहार चुनाव? हरियाणा सीएम नायब सैनी के बयान से सियासी हचलच
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को लेकर आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सैनी ने कथित तौर पर कहा कि हरियाणा के बाद अब बिहार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विजय पताका फहराया जाएगा। हालांकि, खुद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सम्राट चौधरी JDU प्रमुख नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का अगला चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

रविवार (13 अप्रैल) को नई दिल्ली में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित "राष्ट्रीय जागृति महासम्मेलन" में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल समेत अनेक NDA के सीनियर नेता मौजूद थे।

इस दौरान हरियाणा सीएम सैनी ने कहा, "भाइयों सम्राट चौधरी जी यहां बैठे हैं। हरियाणा के बाद इबजा बिहार की बारी है। यह विजय पताका रुकनी नहीं चाहिए। ये विजय का झंडा बिहार के अंदर भी फहराया जाएगा। और हमारे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में फहराया जाएगा।"

एक दिन पहले ही सम्राट चौधरी ने कहा था कि बिहार का भविष्य बनाना है तो नीतीश कुमार को वोट देना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि नीतीश कुमार ही NDA के नेता हैं। चौधरी ने कहा, "नीतीश कुमार एनडीए के नेता हैं और आगे भी रहेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें